Hindi Poems %e0%a4%b9%e0%a4%ae %e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a5%87 %e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82 %e0%a4%b9%e0%a4%81%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%be %e0%a4%ad%e0%a5%80 108100700023_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हम जानते हैं हँसना भी

Advertiesment
हैं हँसना
विवेकरंजन श्रीवास्तव

आपाधापी में जीवन की,
दुर्गम राहों पर मंजिल की
मुश्किल हर आसान बनाकर
हम जानते हैं हँसना भी,

बालों की रूखी उलझन की
यादें कैसी? ये बचपन की
हर गम अपने संग भुलाकर
हम जानते हैं हँसना भी,

अनगढ़ भाषा है चितवन की
चेहरे पर है छवि, बस मन की
हर अभाव को छना बताकर
हम जानते हैं हँसना भी,

चिंता चिता है कठिन समय की
बोझिल बातें जीवन दर्शन की
ढूँढ खुशी के पल बतियाकर
हम जानते हैं हँसना भी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi