Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(द्वितीया तिथि)
  • तिथि- चैत्र कृष्‍ण द्वितीया
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:10 से 12:56 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- चित्रगुप्त पूजा, भाई दोज, संत तुकाराम जयंती
  • राहुकाल: दोपहर 02:00 से 03:25 तक
webdunia

दुर्गा सप्तशती सिद्ध करने की सरल प्रामाणिक विधि

Advertiesment
durga saptashati vidhi
दुर्गा सप्तशती को करने से पहले साफ-सफाई और नियम का पालन आवश्यक है। वैसे नवार्ण मंत्र जप और सप्तशती न्यास के बाद तेरह अध्यायों का क्रमशः पाठ, प्राचीन काल में कीलक, कवच और अर्गला का पाठ भी सप्तशती के मूल मंत्रों के साथ ही किया जाता रहा है।

वर्तमान में इसमें अथर्वशीर्ष, कुंजिका मंत्र, वेदोक्त रात्रि देवी सूक्त आदि का पाठ भी समाहित है जिससे साधक एक घंटे में देवी पाठ करते हैं। 
 
आगे बताई गई कुछ सरल और सामान्य विधियों से दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से संपूर्ण मनोरथ प्राप्त होते हैं। 
 
वाकार विधि : यह विधि अत्यंत सरल मानी गई है। इस विधि में प्रथम दिन एक पाठ प्रथम अध्याय, दूसरे दिन दो पाठ द्वितीय, तृतीय अध्याय, तीसरे दिन एक पाठ चतुर्थ अध्याय, चौथे दिन चार पाठ पंचम, षष्ठ, सप्तम व अष्टम अध्याय, पांचवें दिन दो अध्यायों का पाठ नवम, दशम अध्याय, छठे दिन ग्यारहवां अध्याय, सातवें दिन दो पाठ द्वादश एवं त्रयोदश अध्याय करके एक आवृति सप्तशती की होती है। 
 
संपुट पाठ विधि : किसी विशेष प्रयोजन हेतु विशेष मंत्र से एक बार ऊपर तथा एक नीचे बांधना उदाहरण हेतु संपुट मंत्र मूलमंत्र-1, संपुट मंत्र फिर मूलमंत्र अंत में पुनः संपुट मंत्र आदि इस विधि में समय अधिक लगता है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दशहरा अथवा विजयादशमी पर निबंध