Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
  • तिथि- शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:02 से सुबह 04:42 तक
  • दिवस/त्योहार-रंभा तीज, मोहर्रम मास, महाराणा प्रताप ज., छत्रसाल ज.
  • राहुकाल: दोपहर 12:22 से दोपहर 02:07 तक
webdunia

मार्गशीर्ष माह में कब मनाई जाएगी गीता जयंती

Advertiesment
Shrimad Bhagvadgita
Margashirsha Maas 2022: मार्गशीर्ष या अगहन माह कार्तिक पूर्णिमा के बाद से प्रारंभ होता है जो मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन समाप्त होता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार 9 नवंबर 2022 बुधवार को प्रारंभ होकर यह माह 8 दिसंबर गुरुवार को समाप्त होगा। आओ जानते हैं कि इस मास में कब से कब तक मनायी जाएगी गीत जयंती।
 
गीता में स्वयं भगवान ने कहा है कि- मासाना मार्गशीर्षोऽयम्। 
अर्थात : सभी माहों में मैं मार्गशीर्ष माह हूं। इस माह में श्रीकृष्ण की पूजा का खास महत्व है, क्योंकि इस माह में उन्होंने गीता का ज्ञान दिया था।
 
कब है गीता जयंती : मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी को गीता जयंती मनाई जाएगी। अंग्रेजी कलैंडर के अनुसार यह जयंती 4 दिसंबर को रहेगी। इसके 15 दिन पूर्व ही गीत जयंती का उत्सव प्रारंभ हो जाएगा।
 
क्यों मनाते हैं गीता जयंती : इस एकादशी को मोक्षदा एकादशी भी कहते हैं। इस एकादशी का व्रत रखने से व्रती को मोक्ष मिलता है। क्योंकि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत युद्ध के समय अपने प्रिय अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश दिया था। इस दिन श्रीहरि विष्णु के साथ श्रीकृष्ण की पूजा करने का खासा महत्व है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्राचीन भारत के ऐसे 10 वैज्ञानिक जिनकी खोज को करेंगे आप सलाम