Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
  • तिथि- वैशाख कृष्ण एकम
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:57 से 12:44 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- गुड फ्राइडे, कच्छापवतार
  • राहुकाल: सुबह 11:00 से दोपहर 12:35 तक
webdunia

कितने देशों में फैल रहा है हिन्दू धर्म?

Advertiesment
Hinduism
Hinduism : हिन्दू राष्ट्र और अखंड भारत की चर्चा संपूर्ण भारत सहित विश्व में जोर-शोर से जारी है। इस बीच यह भी देखा जा रहा है कि विश्‍व के दूसरे देशों में तेजी से हजारों लोग सनातन हिन्दू धर्म को अपना रहे हैं तो वहीं लाखों लोग नास्तिक बन रहे हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि कितने देशों में फैल रहा है हिन्दू धर्म?
 
 
1. विश्‍व में भारत, नेपाल और मॉरीशस में हिन्दू बहुसंख्यक हैं।
 
2. अनुमानित रूप से विश्व के करीब 52 से अधिक देशों में हिंदू रहते हैं, जिसमें अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, रशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन, दक्षिण कोरिया, जापान, दक्षिण अफ्रीका, नॉर्वे, जर्मन, सूरीनाम, मॉरीशस और हालैंड का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
 
3. मलेशिया, इंडोनेशिया, बाली द्वीप, थाईलैंड, कम्बोडिया, म्यांमार, लाओस, वियतनाम, मकाउ, ताइवान, तिब्बत और भूटान में भी हिन्दू आबादी बड़ी संख्‍या में रहती है जहां पर हिन्दू धर्म तेजी से फैल रहा है।
 
4. एक कार्यक्रम में उड़ीसा के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा था कि 15 देशों में हिन्दू धर्म तेजी से फैल गया है। 
webdunia
5. इस्कॉन जैसे संगठन और ओशो रजनीश, जग्गी वासुदेव, श्रीश्री रविशंकर जैसे संतों के कारण पाश्चात्य देशों में हिन्दू धर्म के मानने वालों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है।
 
6. अमेरिका, ब्रिटेन, हालैंड, ऑस्ट्रेलिया, सूरीनाम, गुयाना और रशिया में हिन्दू धर्म तेजी से अपने पैर जमा रहा है। माना जा रहा है कि भविष्य में यह पूरी तरह से हिन्दू राष्ट्र बन जाएंगे।
 
7. भारत के पूर्वोत्तर देशों जैसे मलेशिया, म्यांमार, इंडोनेशिया आदि देशों के अधिकतर लोग मानने लगे हैं कि हमारे पूर्वज हिन्दू ही थे तो हमें भी अब पुन: हिन्दू धर्म को अपना लेना चाहिए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 का राशिफल : आज किसे रखना होगा स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान, जानें 12 राशियां




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi