Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्थी तिथि)
  • तिथि- चैत्र कृष्‍ण चतुर्थी
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:09 से 12:56 तक
  • विशेष- शनि देव के मंदिर के सरसों के तेल का दीपक जलाएं
  • राहुकाल: सुबह 09:40 से 11:05 तक
webdunia

Somvati Amavasya 2023: 20 फरवरी को है सोमवती अमावस्या, कर लें ये 10 कार्य

Advertiesment
Somvati Amavasya 2023
Somvati Amavasya 2023 : फाल्गुन मास की अमावस्या इस बार सोमवार को आ रही है इसीलिए इसे सोमवती अमावस्या कहा जा रहा है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह अमावस्या 20 फरवरी 2023 सोमवार के दिन रहेगी। अमावस्या के दिन स्नान, दान और तर्पण का खास महत्व रहता है। इस दिन 10 कार्य अवश्य करना चाहिए।
 
1. किसी भी पवित्र नदी या जलाशय आदि में प्रात: काल स्नान करें।
 
2. स्नान के पश्चात सूर्यदेव को अर्घ्‍य अर्पित करें।
 
3. सूर्यदेव को अर्घ्‍य अर्पित करने के बाद तिल और कुशा लेकर पितरों का तर्पण करें।
 
4. इस दिन गरीबों को यथाशक्ति दान दक्षिणा दें या भोजन कराएं।
 
5. संध्या के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक जलाकर पेड़ की 7 परिक्रमा करें।
 
6. शिव मंदिर में जाकर कच्चे दूध, दही और शहद से शिवजी का अभिषेक करें और उन्हें काले तिल अर्पित करें।
 
7. रात्रि को शिव मंदिर में ऐसा दीपक जलाकर आएं, जो देर तक जलता रहे।
 
8. रुद्रदेव और अग्निदेव का पूजन करें और उड़द, दही और पूरी आदि का नैवेद्य लगाएं।
 
9. अमावस्या के लिए शनि मंदिर में नीले फूल अर्पित करें। इसी के साथ ही काले तिल, काले साबुत उड़द, कड़वा तेल, काजल और काला कपड़ा अर्पित करें।
 
10. सोमवार चंद्रमा का दिन हैं। रात्रि में चंद्रदेव को भी अर्घ्य अर्पित करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

20 फरवरी 2023, सोमवार: आज किस राशि के चमकेंगे सितारे, मिलेगा किस्मत का साथ (पढ़ें 12 राशियां)