Publish Date: Tue, 28 Feb 2023 (06:23 IST)
Updated Date: Tue, 28 Feb 2023 (18:09 IST)
Holi 2023: फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार पूर्णिमा तिथि 06 मार्च 2023 दिन सोमवार को शाम 04 बजकर 17 मिनट पर आरंभ होगी और इस तिथि का समापन 07 मार्च 2023 दिन मंगलवार को शाम 06 बजकर 09 मिनट पर होगा। यानी अगले दिन यानी 07 मार्च 2023 को प्रदोष काल में होलिका दहन होगा है।
इस बार 19 वर्षों के बाद श्रावण मास में अधिकमास आने के कारण महाशिवरात्रि और होली 10 से 11 दिन पहले आ रही जबकि रक्षा बंधन, गणेश चतुर्थी, दशहरा और दीवाली में करीब 19 दिन की देरी होगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन होता है और दूसरे दिन धुलैंडी मनाई जाती है। अष्टमी से यह त्योहार प्रारंभ हो जाता है।
होली के शुभ संयोग :
- भारतीय पंचांग और ज्योतिष के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा यानी होली के अगले दिन से चैत्र सुदी प्रतिपदा की शुरुआत होती है और इसी दिन से नववर्ष का भी आरंभ माना जाता है। इसलिए होली पर्व नवसंवत और नववर्ष के आरंभ का प्रतीक है।
- धृति- 06 मार्च को रात्रि 08:54 से 07 मार्च के दिन रात्रि 09:14 तक रहेगा। इसके बाद शूल योग।
- होलिका दहन का शुभ मुहूर्त | Holika dahan 2023 shubh muhurat: 06:31 से 08:58 तक रहेगा।
शुभ मुहूर्त :-
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:46 से 12:33 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:07 से 02:54 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:51 से 06:15 तक।
अमृत काल मुहूर्त : शाम 07:22 से 09:07 तक।
सायाह्न संध्या मुहूर्त : शाम 06:03 से 07:16 तक।
निशिता मुहूर्त : शाम 11:44 से 12:33 तक।