Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Holashtak 2025: होलाष्टक की रात करें ये एक काम, हनुमानजी बना देंगे धनवान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Perform Hanuman Puja on Saturday night on Holashtak

WD Feature Desk

, शनिवार, 8 मार्च 2025 (16:36 IST)
Worship Hanuman on the night of Holashtak: 7 मार्च से 14 मार्च 2025 तक होलाष्टक रहेगा। होलिका दहन के पहले 8 दिनों का होलाष्टक रहता है। ऐसे में फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी से पूर्णिमा तक सभी शुभ कार्यों पर प्रतिबंध रहता है। होलाष्टक में पूजा-पाठ करने और भगवान का स्मरण भजन करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।  मान्यता है कि होलाष्टक में कुछ विशेष उपाय करने से कई प्रकार के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। जानिए इस दिन बजरंगबली का कौनसा उपाय आपको धनवान बना सकता है।
 
हनुमानजी की पूजा:
1. होलाष्‍टक में किसी भी रात को चौखट पर आटे का पंचमुखी दीप जलाएं। यदि मंगलवार या शनिवार हो तो और भी अच्‍छा है। ऐसा करने से हनुमानजी की कृपा बनी रहेगी। इसी के साथ ही रात को हनुमानजी की विशेष आराधना करें और उनसे अपनी मनोकामना कहें। आपकी मनोकामना जरूर पूर्ण होगी। 
 
2. इसके अलावा होलाष्टक की पर हनुमान चालीसा और हनुमान बहुक का पाठ 3 बार करेंगे तो ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक संकट धीरे धीरे दूर होने लगेगा। 
 
3. होलाष्टक के दौरान श्रीसूक्त व मंगल ऋण मोचन स्त्रोत का पाठ करना चाहिए जिससे आर्थिक संकट समाप्त होकर कर्ज मुक्ति मिलती है। परिवार की समृद्धि, सुख शांति हेतु रामरक्षास्तोत्र, हनुमान चालीसा व विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मीन मलमास 2025: कब से शुरू होगा मीन मलमास? क्या होगा इसका 3 राशियों पर प्रभाव?