Publish Date: Mon, 05 Mar 2018 (10:44 IST)
Updated Date: Mon, 05 Mar 2018 (11:25 IST)
लॉस एंजिल्स। 'कॉल मी बाई योर नेम' के पटकथा लेखक एवं सहनिर्माता जेम्स आईवरी ने सोमवार को सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया।
आईवरी (89) को आंद्रे एसिमान्स के 2007 के उपन्यास 'कॉल मी बाई योर नेम' पर लुका गुआदानिनो के निर्देशन में बनी फिल्म के लिए ऑस्कर मिला है।
गौरतलब है कि आईवरी को ऑस्कर के लिए पहला नामांकन 30 साल पहले मिला था। इससे पहले एन्निओ मोरिकोन को 2016 में 'द हेटफुल एट' के लिए 87 वर्ष की आयु में ऑस्कर दिया गया था। (भाषा)