Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्टीफन स्ट्रेंज घमंडी पर मजाकिया भी हैं : बेनेडिक्ट कंबरबेच

हमें फॉलो करें स्टीफन स्ट्रेंज घमंडी पर मजाकिया भी हैं : बेनेडिक्ट कंबरबेच
मार्वेल के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक 'डॉक्टर स्ट्रेंज' इस साल नवंबर में बिग स्क्रीन पर एंट्री करने जा रहे हैं। एकेडमी अवॉर्ड विजेता बेनेडिक्ट कंबरबेच फिल्म में स्टीफन स्ट्रेंज के किरदार को निभा रहे हैं। 
 
फिल्म में इंसेप्शन फिल्म के जैसे शहर मुड़ता हुआ देखने के बाद कंबरबेच फिल्म से खासे प्रभावित हैं। वह कहते हैं, "कुछ हिस्से देखकर मैंने  सोचा, वाओ गॉड! इसका मैं भी हिस्सा हूं। आपके पास कंसेप्चुअल आर्ट होता है जिसे वे दिखाते हैं लेकिन आप किस चीज का हिस्सा हैं यह  तभी सामने आता है जब प्रक्रिया पूरी हो चुकी होती है। इसका ये मतलब नहीं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे मजा नहीं आ रहा था क्योंकि  उसमें से बहुत कुछ असली था चाहें यह सेट हो या कास्ट्यूम्स।" 
कंबरबेच ने यह भी कहा कि वह इस रहस्यमय सुपरहीरो प्रोजेक्ट के बारे में पहली बार सुनने के समय से ही काफी प्रभावित हैं। "एक कलाकार के  तौर पर स्क्रिप्ट, निर्देशक केविन फैजे और कैसे किरदार साथ और सत्तर के दशक में लिखा गया, सबकुछ आपको यह करने की ललक जगाता  है। यह किरदार थोडा घमंडी है पर मजाकिया है।" 
 
कंबरबेच ने ट्रेलर में अपनी पसंद भी जाहिर की। वह सीन जिसमें स्ट्रेंज अपनी रेड कैप को अपने कंधों के आसपास स्टाइलिश तरीके से घुमाता है कंबरबेच को बहुत पसंद है। "इस सीन पर लोगों का उत्साह देखना बहुत अच्छा था। स्ट्रेंज को यह मिलना ही था।" 
 
डॉक्टर स्ट्रेंज में रेचल मैक्ड्म्स, टिल्डा स्वींटोन, चिवेटेल जोफॉर, मैड्स मिक्केसेन और बेनेडिक्ट वोंग भी हैं। फिल्म भारत में 4 नंवबर को रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एमएस धोनी महान खिलाड़ी... उनके जैसा करना आसान नहीं