Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

home remedies : उल्टी होने पर अपनाएं ये 8 घरेलू उपाय

हमें फॉलो करें home remedies : उल्टी होने पर अपनाएं ये 8 घरेलू उपाय
Health Care
 
गलत खानपान, पाचन से जुड़ी समस्या के अलावा गर्भावस्था और कुछ अन्य कारणों के चलते उल्टी आने की समस्या होती है। इसके कारण कई बार अन्य शारीरिक तकलीफें भी हो जाती है और मुंह का स्वाद भी खराब हो जाता है। 
 
आइए जानते हैं, उल्टी होने पर अपनाएं कौन से घरेलू समाधान- 
 
1 नीबू के रस में काला नमक और काली मिर्च डालकर पीने से उल्टी आना बंद हो जाती है। 
 
2 पेट में गर्मी बढ़ने के कारण भी उल्टी की समस्या होती है। ऐसे में छाछ में भुना हुआ जीरा और सेंधा नमक डालकर पीने से बहुत जल्दी फायदा होता है।
 
3  नीबू को काटकर उस पर चीनी डालकर चूसने से इस समस्या में बहुत लाभ होता है। इससे चूसने से पेट के भीतर अन्न विकार खत्म हो जाता है और उल्टी आना रूक जाता है। 
 
4  गर्भवती स्त्री को सुबह शाम हल्के गुनगुने पानी में नीबू का रस देने पर उल्टी में लाभ होगा। 
 
5 तुलसी के रस को शहद के साथ मिलाकर पीड़ि‍त को देने पर उल्टियां बंद हो जाती है। 
 
6 इसके अलावा नमक और शक्कर के घोल में नीबू डालकर पीने से भी लाभ होता है। 
 
7 चने को भूनकर सत्तू बनाकर खाने से भी उल्टी आना बंद होता है।
 
8 इसके अलावा गर्भवती स्त्री के पेट पर पानी की गीली पट्टी रखने से भी उल्टियां आना बंद हो जाता है।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'स्मृति' के बहाने विभाजन के दंश को स्थाई बनाने की जुगत!