Publish Date: Mon, 11 Jul 2022 (13:20 IST)
Updated Date: Mon, 11 Jul 2022 (13:46 IST)
रूखी और ड्राई स्किन वालों की मौसम के हिसाब से दुर्दशा बढ़ जाती है, और इस बारिश के बाद आने वाले ठंड के मौसम में ड्राई स्किन वालों की परेशानी बढ़ने वाली हैं। शुष्क मौसम का असर चेहरे के रंग पर भी पड़ता है। इसलिए ड्राई स्किन को नम बनाना जरुरी है| रूखी त्वचा की परेशानी से बचने के लिए जीवनशैली और आहार योजना में बदलाव लाना जरूरी होता है लेकिन इन सबके साथ कुछ अलग उपाय भी रूखी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सॉफ्ट और ग्लोइंग त्वचा के लिए आजकल होममेड फेस पैक्स ट्रेंड में हैं। अलग-अलग तरह की प्राकृतिक चीजों से यह फेस पैक्स बना सकते हैं। आइए जानते है कुछ घरेलू फेस पैक्स-
ओट्स और शहद का फेस पैक-
1. मिक्सिंग बाउल में एक बड़ा चम्मच पिसा हुआ ओट्स लें।
2. अब इसमें आधा बड़ा चम्मच शहद मिलाएं।
3. फिर इन दोनों को अच्छी तरह मिलाएं।
4. इस अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
5. इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें।
6. इसके इसे सादे पाने से धो लें।
7. हफ्ते में दो बार आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलोवेरा और खीरे का फेस पैक-
1. एक बाउल में एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल लें।
2. इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा मिलाएं।
3. फिर इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
4. अब इसे 30 मिनट के लिए लगा रहने दें।
5. इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
पपीते का फेस पैक-
1. पके पपीते को काट लें और इसके दो छोटे क्यूब्स लें।
2. इसे एक बाउल में निकाल लें।
3. अब इसे अच्छे से मैश कर लें।
4. फिर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं।
5. इस पपीते के पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
6. इसे 20 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें।
7. इसके बाद इसे साफ कर लें।
संतरे का रस और ऑट्स का फेस पैक-
1. एक बाउल में आधा कप ताजा संतरे का रस लें।
2. फिर इसमें दो बड़े चम्मच ओट्स मिलाएं।
3. अब इसे थोड़ी देर रस में भीगने दें।
4. इसके बाद इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे और गर्दन लगाएं।
5. इसे लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें।
6, इसके बाद इसे सादे पानी से धो लें और अपना पसंदीदा मॉइस्चराइजर लगाएं।