Publish Date: Tue, 08 Oct 2024 (15:50 IST)
Updated Date: Tue, 08 Oct 2024 (15:50 IST)
Highlights
-
भारतीय वायु सेना दिवस 2024 थीम।
-
भारतीय वायुसेना दिवस की ऐतिहासिक यात्रा।
-
भारतीय वायुसेना दिवस की 92वीं वर्षगांठ आज।
Indian Air Force Day 2024 : आज भारतीय वायुसेना दिवस है। आज ही के दिन यानी 08 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायुसेना दिवस की स्थापना हुई थी। यह भारतीय सशस्त्र सेना का एक अंग है जो वायु युद्ध, वायु सुरक्षा और वायु चौकसी जैसे महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है। आज भारतीय वायुसेना दिवस की 92वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।
भारतीय वायुसेना दिवस का इतिहास : भारतीय वायुसेना की स्थापना 08 अक्टूबर 1932 को हुई थी। जो शुरू में ब्रिटिश प्रशासन के तहत एक सहायक वायुसेना के रूप में कार्यरत थी। तथा इसे 1950 में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने से पहले 'रॉयल इंडियन एयरफोर्स' के नाम से जाना जाता था। भारतीय वायुसेना ने सन् 1945 के द्वितीय विश्वयुद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। और भारतीय वायुसेना ने 01 अप्रैल 1933 को अपने पहले आधिकारिक उड़ान के साथ अपनी ऐतिहासिक यात्रा का संचालन शुरू किया था।
सन् 1950 में भारत को आजादी मिलने यानी पूर्ण गणतंत्र घोषित होने के बाद इसमें से 'रॉयल' शब्द हटाकर उसे सिर्फ इंडियन एयर फोर्स कर दिया गया। बता दें कि आसमान के इन प्रहरियों को इस खास दिवस वायुसेना के नायकों और उनके परिवारों का अभिवादन करके उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है।
वर्तमान समय में भारतीय वायुसेना का महत्व : वर्तमान युग में युद्ध की स्थिति में सबसे अधिक महत्व वायुसेना का होता है, इसलिए सेना के इस अंग का सबसे मजबूत होना अति आवश्यक है। भारतीय वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है। दुनियाभर में सिर्फ अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत में बड़ी वायुसेना मौजूद है। भारतीय वायुसेना कई ऐसे लड़ाकू विमान हैं जो इसे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना होने का दर्जा दिलाती हैं। भारतीय वायुसेना बल, वीरता और पराक्रम का प्रतीक है। वायुसेना दिवस पर भारतीय वायु सैनिकों की बहादुरी, शौर्य और पराक्रम के लिए उन्हें सलाम करती है।
2024 में भारतीय वायुसेना दिवस की थीम क्या है : आपको बता दें कि हर साल भारतीय वायुसेना दिवस एक अलग थीम के साथ मनाया जाता है। तथा वर्ष 2024 में इस दिन की थीम 'भारतीय वायु सेना: सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर' तय की गई है। जो IAF (इंडियन एयरफोर्स) के भविष्य के प्रति दृष्टिकोण को दर्शाने तथा भारत के रक्षा क्षमताओं में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य करती है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें