Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गर्मी में घूमने के लिए है विदेश की ये खास 5 जगहें

हमें फॉलो करें गर्मी में घूमने के लिए है विदेश की ये खास 5 जगहें

अनिरुद्ध जोशी

, शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (16:24 IST)
World Tour : गर्मी का मौसम प्रारंभ हो चला है। यदि आप गर्मी की छुट्टियों में भारत से बाहर घुमने का प्लान बना रहे हैं और वह भी सस्ती एवं सुंदर जगहों पर घूमने का मन है हम आपको ले चलते हैं ऐसे खास 5 देश जहां जाकर आपको स्वर्ग जैसा आनंद आएगा। आओ जानते हैं कि गर्मी में विदेश में कहां जा सकते हैं।
 
1. मॉरीशस | mauritius : मॉरीशस एक समुद्री टापू है। यह भी बहुत ही खूबसूरत देश है। यह देश भी भारतीयों को पासपोर्ट के आधार पर बिना वीजा के प्रवेश देता है। आप यहां बिना वीजा के 90 दिनों तक यात्रा कर सकते है। यह भी एक हिन्दू बहुल राष्ट्र है। यहां पर लेस 7 कैस्केड्स और ले मोर्ने ब्रेबंट बेस्ट डेस्टिनेशन हैं। गर्मी में सैर सपाटे के हिसाब से यह बहुत ही सस्ती और सुंदर जगह है।
 
2. भूटान | Bhutan : हिमालय की वादियों में बसा भूटान एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां पर यदि पासपोर्ट नहीं भी है तो किसी फोटो आईडी से आपको प्रवेश मिल सकता है। यहां पर आप 14 दिनों तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हो। यहां जाकर आपको सुकून और शांति के साथ ही खुशी का अहसास होगा। यह एक बौद्ध बहुल राष्‍ट्र है।
webdunia
3. वेनिस | Venice : इस शहर की सुंदरता को आप तभी समझ सकते हैं जबकि आप इसे अपनी आंखों से देखें। दुनिया के इस शहर की सुंदरता के लिए मात्र एक ही शब्द है 'अद्वितीय'। इस शहर की प्रत्येक इमारत कला का नमूना है और इनकी सुंदरता तब और भी बढ़ जाती है जब इनकी छाया शहर को काटने वाली नहरों में दिखाई देती है। इसका जादुई दृश्य मनोहारी और विस्मयकारी है और यहां पर पहुंचकर हम महसूस करते हैं मानो किसी वास्तविक परी लोक में आ गए हों। यह शहर दुनिया के अन्य आकर्षक स्थलों से इतना अद्भुत है कि किसी दूसरे शहर को वेनिस का नाम देना इसके साथ अन्याय होगा। 
 
4. एम्सटर्डम, नीदरलैंड्स | Amsterdam, Netherlands : एम्सटर्डम की मुख्य नहरों के किनारों पर बनी इमारतों में से प्रत्येक को एक ऐतिहासिक भवन कहा जा सकता है। इनका सुंदरता से अपार्टमेंट्‍स, दफ्तरों, कैफेज, रेस्त्राओं से लेकर वेश्यालयों तक के तौर पर सहेजा जा रहा है। ये सभी मिलकर एक ऐसी सौंदर्यपरक एकरूपता को बनाती हैं जोकि इसे दुनिया के सबसे आकर्षक शहरों में से एक बनाता है। यह एक ऐसा स्थान है जहां पर पुल और बाइक्स मिलकर आकर्षक सड़कों को काटते हैं और इस विशेषता के जरिए असाधारण रूप से एक सुंदर, सजीला शहर साकार होता है। यह मशहूर कलाकार माइकल एंजेलो का शहर है।
 
5. रियो डी जनेरियो | Rio de Janeiro : ब्राजील में कहा जाता है कि ईश्वर ने छह दिनों में सारी दुनिया बनाई और पूरा सातवां दिन रियो को बनाने में लगाया। शहर के साथ इ‍तनी प्राकृतिक सुंदरता जुड़ी है कि इसे दुनिया के कुदरती तौर पर सर्वाधिक सुंदर शहरों में गिना जाता है। अगर इस शहर से इमारतों और जनसंख्या को हटा दिया जाए और कोई भी यहां पर प्रसिद्ध सुगरलोफ माउंटेन या कारकोवाडो प्रतिमा के शीर्ष पर जाकर देखे तो उसे दुनिया की सबसे सुंदर प्राकृतिक सम्पदा दिखाई देगी। समुद्र का नीलापन लिए हरे रंग की भूमध्यसागरीय पृष्ठभूमि मिल जाती है और समुद्रतटों पर बालू चांदी सी चमकती है और शायद इसी कारण से स्थानीय लोग इसे 'आश्चर्यजनक शहर' कहते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'किसी का भाई किसी की जान' का रोमांटिक पोस्टर आया सामने, पूजा हेगड़े की आंखों में खोए दिखे सलमान खान