Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गोवा में घूमने के 6 बेस्ट बीचेस

हमें फॉलो करें गोवा में घूमने के 6 बेस्ट बीचेस

अनिरुद्ध जोशी

, सोमवार, 19 दिसंबर 2022 (12:20 IST)
Beaches of Goa: भारतीय राज्य गोवा दो भागों में बंटा हुआ है। पहला साऊथ गोवा और दूसरा नार्थ गोवा। यहां पर बारिश के बाद से लेकर बारिश के पहले तक कभी भी घूमने जाएं। खासकर सितंबर से मार्च तक का समय बेहतरीन होता है। यहां पर खासकर समुद्री तटों यानी बीचेस का आनंद लिया जाता है। आओ जानते हैं गोवा के 5 खास बीचेस के बारे में जानकारी।
 
1. बागा बीच : नार्थ गोवा में स्थित बागा समुद्री तट यहां का सबसे लोकप्रिय तट है जहां पर सभी तरह की वॉटर एक्टिविटी का मजा लिया जा सकता है। यदि आप अपने परिवार के साथ घूमने जा रहे हैं तो यहां जरूर जाएं।
 
2. कालांगुट बीच : बागा के बाद नार्थ गोवा में ही सबसे फेमस बीच है कैलंग्यूट या कलांगुट समुद्री यहां का बीच छोटो जरूर है लेकिन प्राकृतिक नजारों से भरपूर है। यह बीच भी बाबा बीच के पास ही कुछ दूरी पर है। यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय समंदर में डॉल्फिन क्रूज के जरिए हंसती-खेलती डॉल्फिन देख सकते हैं।
 
 
3. मोबोर या मोवोर बीच : साऊथ गोवा में यह एक बेहतरीन वाटर स्पोर्ट्स और अद्भुत वाइब्स की जगह है। यहां आप शांति के साथ बैठ सकते हैं। बर्ड स्पॉटिंग कर सकते हैं, अंडरवाटर फिशिंग भी कर सकते हैं।
webdunia
4. पालोलेम बीच : साउथ गोवा में यह बीच भी बहुत ही सुंदर है। यहां आप बिना किसी रुकावट के आनंद ले सकते हैं। यह बहुत ही सुंदर बीच है।
 
 
5. बोगमालो बीच : यह भी साऊथ गोवा का सबसे अच्‍छा बीच है। यहां की खासियत यह है कि यहां के समुद्र की लहरें बहुत ऊंची ऊंची उठती है। यहां पर समुद्र को देखना बहुत ही शानदार है।
 
6. अगोंडा बीच : यह भी साऊथ गोवा का सुंदर समुद्री तट है। यहां की खासियत है कि यहां पर ठहरने के लिए सुंदर झोपड़ियां बनाई गए है। दूर तक फैले इस समुद्री तट पर भी देखने और मनोरंजन के लिए कई चीजें हैं।
 
 
इसके अलावा मीरामार, केवेलोसिम तट, जुआरी नदी पर डोना पाऊला तट, अंजुना तट, आराम बोल तट, वागाटोर तट, चापोरा तट, मोजोर्डा तट, सिंकेरियन, वरका तट, कोलवा तट, बेनाउलिम तट, बोगमोलो तट, हरमल तट, मांडवी आदि तट यहां पर प्रसिद्ध है।


संपूर्ण गोवा में इतने अधिक समुद्र तट हैं कि पर्यटकों को गोवा के सभी तटों को देखने में एक महीने से भी अधिक वक्त लग जाएगा। गोवा के इन समुद्र तटों पर, आप समुद्र की लहरों पर वॉटर सर्फिंग, पैरासेलिंग, वॉटर स्किइंग, स्कूबा डाइविंग, वॉटर स्कूटर आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।
 
कैसे पहुंचे : यहां पहुंचने के लिए मुख्यत: दो मार्ग है- महाराष्ट्र के मुंबई से गोवा और कर्नाटक के बेलगाम से गोवा। गोवा की राजधानी पणजी है, जो गोवा के बीच में स्थित है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश की 10 रोमांटिक जगह हनीमून के लिए हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन