Publish Date: Sat, 03 Dec 2022 (15:42 IST)
Updated Date: Wed, 28 Dec 2022 (15:15 IST)
भारत के बाहर विदेश में घूमने फिरने के लिए विजा की जरूरत होती है, लेकिन 60 से ज्यादा ऐसे देश ऐसे हैं जहां पर भारतीयों को विजा की जरूरत नहीं पड़ती है। यदि आप नए वर्ष में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हमारी बताई जगह पर जाकर 31 को सेलिब्रेट करें और नए वर्ष को वेलकम कहें। यह जगहें सबसे सस्ती भी हैं।
1. नेपाल | Nepal : यह देश भी हिमालय की वादियों में बसे खूबसूरत देश है। यहां घुमने के लिए कई स्थान है। यहां भी आप बिना वीजा के यात्रा कर सकते हो। यहां प्रवेश करने के बहुत ही आसान नियम हैं जिसके चलते भारतीय पर्यटक अन्य देशों के मुकाबले यहां की यात्रा करना अधिक पसंद करते हैं। यह एक हिन्दू बहुल राष्ट्र है।
2. भूटान | Bhutan : हिमालय की वादियों में बसा भूटान एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां पर यदि पासपोर्ट नहीं भी है तो किसी फोटो आईडी से आपको प्रवेश मिल सकता है। यहां पर आप 14 दिनों तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हो। यहां जाकर आपको सुकून और शांति के साथ ही खुशी का अहसास होगा। यह एक बौद्ध बहुल राष्ट्र है।
3. श्रीलंका | Sri lanka : श्रीलंका में खूबसूरत जंगल और पहाड़ी क्षेत्र के साथ ही विशालकाय हिन्द महासागर आपको आकर्षित कर सकता है। यहां के उनावातुना, अरुगम और मिरिसा बीच पर आप आनंद ले सकते हैं। एडवेंचर करने की जगह याला और उदावलावे नेशनल पार्क है। रावण वॉटरफॉल को भी आप देख सकते हैं। यहां एडम चोटी और सिगिरिया रॉक किला को भी देख सकते हैं। यहां त्रिंकोमाली में शक्तिपीठ है और कई ऐसे स्थान है जो श्रीराम के जीवन से जुड़े हुए हैं।
4. थाईलैंड | Thailand : थाईलैंड एक बहुत ही खूबसूरत बौद्ध राष्ट्र है। यहां भारत से हर वर्ष लाखों लोग घूमने जाते हैं। यहां खओ लाक, कोल लांटा, सूरत थानी, कंचनाब्यूरी, नखोन रात्चासीमा, सुखोथाई, च्यांग राय, अयुथिया आदि सैकड़ों ऐसे स्थान है जहां जाकर आप मंत्रमुग्ध हो जाओगे। यहां जाने से पहले यहां की राजनीतिक परिस्थिति और मौसम का आकलन जरूर कर लें।
5. मॉरीशस | mauritius : मॉरीशस एक समुद्री टापू है। यह भी बहुत ही खूबसूरत देश है। यह देश भी भारतीयों को पासपोर्ट के आधार पर बिना वीजा के प्रवेश देता है। आप यहां बिना वीजा के 90 दिनों तक यात्रा कर सकते है। यह भी एक हिन्दू बहुल राष्ट्र है। यहां पर लेस 7 कैस्केड्स और ले मोर्ने ब्रेबंट बेस्ट डेस्टिनेशन हैं।
अनिरुद्ध जोशी
Publish Date: Sat, 03 Dec 2022 (15:42 IST)
Updated Date: Wed, 28 Dec 2022 (15:15 IST)