Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

World Heritage Day : घूमने के लिए सबसे सस्ती और अच्छी जगह

हमें फॉलो करें World Heritage Day : घूमने के लिए सबसे सस्ती और अच्छी जगह

अनिरुद्ध जोशी

, सोमवार, 18 अप्रैल 2022 (09:46 IST)
10 best places to visit : भारत या विदेश में घूमने फिरने के लिए सबसे सस्ती जगहों की यदि आप तलाश कर रहे हैं और वह भी मार्च या गर्मी के माह में तो हम आपको बताते हैं घूमने के लिए सबसे सस्ती और अच्‍छी जगहों के बारे में। 10 ऐसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं जहां जाकर आपको मौसम और भी सुहाना लगे।
 
 
भारत में सबसे सस्ती और अच्‍छी जगह : यदि आपका बजट 5 हजार पर डे के भीतर है तो कपल्स के लिए ये 10 जगह उपयुक्त है।
 
1. मनाली : हिमाचल का खूबसूरत स्थान
2. श्रीनगर : कश्मीर का मुख्य शहर
3. दार्जलिंग : पश्‍चिम बंगाल की खूबसूरत जगह
4. ऊंटी : तलिमनाडु
5. कोवलम : केरल का कोवलम
6. नैनिताल : उत्तराखंड
7. दमण और दीव : अरब सागर गुजरात के पास
8. जैसलमेर : राजस्थान का खास शहर
9. पचमढ़ी : मध्यप्रदेश का श्रीनगर
10. भंडारदरा : महाराष्ट्र में नासिक के पास।
 
 
विदेश में : नेपाल, मालदीव, श्रीलंका, थाईलैंड, मलेशिया, बाली (इंडोनेशिया), सिंगापुर, मंगोलिया, मॉरिशस और कंबोडिया आदि।
 
1. गोवा : किसी भी समुद्र के किनारे घूमना मार्च माह में बहुत ही सुहाना और रोमांचक है। इसके लिए आप गोवा, मुंबई, पांडिचेरी, जगन्नाथ, द्वारिका, कोवलम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, लक्ष्यद्वीप, दमण और दीव, अंडमान और‍ निकोबार या फिर मांदरमोनी और दीघा में जा सकते हैं। हालांकि आप मुंबई होते हुए गोवा जाएं जो कि सबसे शानदार है।
 
 
2. शिलॉन्ग : यदि आप मार्च के माह में जंगल और बारिश का मजा लेना लेना चाहते हैं तो मेघालय जरूर जाएं। यहां प्रमुख रूप से शिलॉन्ग को जरूर देखें। मेघालय की राजधानी शिलॉन्‍ग भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है। चेरापूंजी का स्‍थानीय और आधिकारिक नाम सोहरा है जो शिलॉन्‍ग से 56 किलो मीटर की दूरी पर है। यह खासी पहाड़ी के दक्षिणी किनारें पर स्थित एक छोटा सा कस्‍बा है। चेरापूंजी 12 महीने ही घनी बारिश के कारण विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
 
3. शिमला : भारत के अधिकतर पर्यटक हिमाचल घुमने जाते हैं। हिमाचल में शिमला और मनाली सबसे प्रसिद्ध स्थल है। यहां घाटी और चारों ओर हिमालय पर्वत की चोटियों का सुंदर दृश्‍य दिखाई देता है। शिमला से मनाली लगभग 275 किलोमीटर दूर है। चारों ओर से पहाड़ों से घिरे मनाली को देखकर रोमांच और रोमांस का अनुभव होता है।
 
 
4. ऊटी : तमिलनाडु का विश्‍व प्रसिद्ध शहर ऊटी हनीमून के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। इसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल उधगमंडलम या ऊटी को डेस्टिनेशन स्पॉट बनाने में जॉन सुल्लिवन के योगदान को माना जाता है। यहां दूर-दूर तक फैली हरियाली, चाय के बागान, तरह-तरह की वनस्पतियां आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। ऊटी में नीलगिरी पर्वतों की श्रृंखलाएं हैं। पहाड़ी से पहाड़ों, घाटियों और पठारों के नयनाभिराम दृश्य निहारना बेहद खूबसूरत अनुभव है। यहां इन्हें निहारने के लिए दूरबीन का प्रबंध किया गया है।
webdunia
5. पचमढ़ी : मध्यप्रदेश में अमरकंटक के पास ही होशंगाबाद जिले में पचमड़ी बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। ऊंचे ऊंचे पहाड़, झील, झरने, गुफाएं, जंगल सभी कुछ हैं यहां पर। झरनों के लिए आप मध्यप्रदेश के पचमड़ी में जाएं। हालांकि झरनों का शहर रांची को माना जाता है। भारत में भेड़ाघाट धुआधार (मध्यप्रदेश), कुंचिकल जल प्रपात (कर्नाटक), बरिपनी जल प्रपात (ओडिशा), नोहलिकैय जल प्रपात (मेघालय), नॉस्न्जितिंग जल प्रपात (मेघालय), क्यन्रएं जल प्रपात (मेघालय), दूधसागर झरना (गोवा– कर्नाटक), मीनमुतटी झरना (केरल), चित्रकूट झरना (छत्तीसगढ़) आदि कई जगहों पर शारदार झरनें हैं परंतु पचमढ़ी में आपको बहुत सारे झरने देखने को मिलेगें।
 
 
6. मसूरी : मसूरी हिल स्टेशन उत्तराखंड राज्य का पर्वतीय नगर है। यह देहरादून से 35 किलोमीटर और दिल्ली-एनसीआर से लगभग 250 किलोमीटर दूर है। इसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है जो गंगोत्री का प्रवेश द्वार भी है। मसूरी के एक ओर से गंगा नजर आती है तो दूसरी ओर से यमुना नदी।  यहां पर दुर्लभ वनस्पतियां और जीव जंतु पाए जाते हैं। यहां के ऊंचे ऊंचे पहाड़ और हरी भरी छटा देखते ही बनती है। पतली घुमावदार सड़कें, हरे-भरे पेड़, दूर तक नजर आती ऊंची-नीची पहाड़ियां, एक ओर दूर नजर आते बर्फ से ढंके सफेद पहाड़, दूसरी ओर पहाड़ों की गोद में बने छोटे-छोटे घर यानी देहरादून शहर। यहां आकर कोई भी रोमांचित हो सकता है। हनीमून मनाने के लिए यह आदर्श स्थान है।
 
 
7. कोवलम : कोवलम समुद्री तट तिरुवनन्तपुरम सिटी से 16 किमी दूर है। यहां का समुद्र तट दुनियाभर में प्रसिद्धि है। यहां देखने और घुमने के लिए कई प्राकृतिक और सुंदर स्थान है। यह केरल के टॉप पर्यटन स्थल में से एक है। यहां से आप मुन्नार हिल स्टेशन भी जा सकते हैं।
 
8. लोनावाला : महाराष्ट्र में मुंबई से करीब 96 किलोमीटर और खंडाला से लगभग 5 कीलोमीटर दूर स्थित है लोनावला (लोणावळा) हिल स्टेशन। पूणे से मात्र 2 घंटे का रास्ता है। इसे झीलों का जिला कहते हैं। मुंबई और पूना वासियों के लिए यह उनका फेवरिट डेस्टिनेशन है। इस हिल स्टेशन क्षेत्र में लोनावला झील, तिगौती झील, मानसून झील और वाल्वन झील प्रमुख हैं, जिन्हें देखना बहुत ही अद्भुत है। खासकर वाल्वन झील पर बना वाल्वन बांध एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है। लोनावला को सह्याद्रि पर्वत मालाओं की मणि और मुंबई-पुणे का प्रवेश द्वार भी कहते हैं।
 
 
9. सापुतारा : यह गुजरात का बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है। हरे भरे वनों से लदे और बहुत ही शानदार झरने के साथ इसे देखना बहुत ही सुकूनभरा है। यदि आपको ट्रैकिंग करना पसंद है तो ये जगह आपके लिए उपयुक्त है क्योंकि यह जगह ट्रैकिंग और एडवेंचर्स के लिए काफी प्रसिद्ध है।
 
10. पुरी : उड़िसा या ओडिसा राज्य में पुरी नामक समुद्री नगर में भगवान जगन्नाथ का प्रसिद्ध मंदिर है। यह चार धामों में से एक धाम है। पुरी (Puri Beach) का समुद्री तट जिसे सुंदर पुरी तट कहते हैं। यह बहुत ही मनोरम और सुंदर है। यहां का मौसम बहुत ही सुहाना होता है। आप यहां की यात्रा जरूर करें। 

भारत में सबसे महंगी और अच्‍छी जगह : यदि आप 5 से 10 हजार के बीच पर डे के हिसाब से खर्च कर सकते हैं तो आपके लिए हैं ये 10 बेस्ट हनीमू स्पॉट।
 
1. गोवा :
2. लक्ष्यद्वीप :
3. हेवलॉक : अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
4. पॉन्डिचेरी :
5. शिमला : हिमाचल
6. मुन्नार : केरल
8. उदयपुर : राजस्थशन
9. कूर्ग : कर्नाटक 
10. तवांग : अरुणाचल प्रदेश
 
 
विदेश में सबसे महंगी और अच्‍छी जगह : ग्रीस, मिश्र, स्वीटजरलैंड, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मन, फ्रांस, फीनलैंड, हवाई, कनाडा, दुबई आदि।
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तैराक बेटे ने दानिश ओपन में जीता मेडल, तो आर माधवन ने किया वीडियो शेयर