Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पहली बार Solo Trip पर जाने से पहले इन बातों का रखें खास ख्याल

अकेले घूमने का है शौक तो जानिए क्या रखना है सावधानी

हमें फॉलो करें Solo Travelling Tips

WD Feature Desk

, मंगलवार, 24 सितम्बर 2024 (17:43 IST)
Solo Travelling Tips

How to plan solo trip: घूमने का शौक किसे नहीं होता! लाइफ की भागदौड़ से दूर सुकून की तलाश में अक्सर लोग ट्रिप प्लान करते हैं। लेकिन कई बार दोस्तों या परिवार के साथ ट्रिप पर जाने से आपको वो Me Time नहीं मिलता जिसकी आपको तलाश है।  ऐसे में कई लोग solo trip पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं और खुद के साथ वक़्त बिताने के लिए आप पहली बार सोलो ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं तो ये आलेख आपके लिए है।

अकेले घूमने जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। खासकर तब जब ये आपकी पहली सोलो ट्रिप हो। आइए आज इस आलेख में जानते हैं कि सोलो ट्रिप को कैसे प्लान करना चाहिए और इस दौरान आपको क्या सावधानियां रखना चाहिए।ALSO READ: पार्टनर के साथ इन रोमांटिक जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान, नेचर के साथ रोमांस का मजा

 
कैसे करे सोलो ट्रैवलिंग प्लान
  • सोलो ट्रैवलिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पूरे ट्रिप को आप अपने हिसाब से प्लान कर सकते हैं।
  • कहां और कितने दिनों की ट्रिप बनानी है इसके लिए आप किसी पर निर्भर न होने से आपका प्लान भी बर्बाद नहीं होता।
  • अकेले घूमने जाने पर आप अपने बजट के अनुसार होटल में रुकने, खाने-पीने और घूमने का बजट तय कर सकते हैं। 
  • इस दौरान आपको किसी दूसरे के हिसाब से खुद को अडजस्ट करने की जरूरत नहीं होती।
 
सोलो ट्रिप में इन बातों का रखें खयाल
  • घूमने के लिए उन्हीं जगहों पर जाएं, जो सेफ हों।
  • जिस भी जगह घूमने जाएं, वहां की लोकल पुलिस और अन्य इमरजेंसी सर्विस का नंबर अपने साथ रखें।
  • जाने से पहले उस जगह की पूरी और अच्छी तरह से रिसर्च करें।
  • अपने दोस्तों और परिवार वालों को अपनी लोकेशन की जानकारी देते रहें।
  • खतरा महसूस होने पर उनके साथ तुरंत अपनी लाइव लोकेशन उनके साथ शेयर करें।
  • ऐसी जगह जाने से बचें जहां क्राइम रेट ज्यादा है।
  • ट्रिप के दौरान मिले लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें।
  • अगर आप महिला हैं, तो सोलो ट्रैवल के दौरान पेपर स्प्रे और अन्य सुरक्षा की चीजें साथ रखें।
  • यात्रा के दौरान मिले लोगों के साथ कहीं भी अकेले जाने या नशा आदि करने से बचें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पार्टनर के साथ इन रोमांटिक जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान, नेचर के साथ रोमांस का मजा