Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बजट में हनीमून प्लान कर रहे हैं तो कर सकते हैं इन खूबसूरत डेस्टिनेशन की सैर

हमें फॉलो करें बजट में हनीमून प्लान कर रहे हैं तो कर सकते हैं इन खूबसूरत डेस्टिनेशन की सैर
विवाह के बाद यदि कर रहे हैं हनीमून मनाने की प्लानिंग और आप जाना चाहते हैं रोमांटिक जगह वह भी विदेश में लेकिन आपका ज्यादा बजट नहीं है तो आप देश के बजट में ही विदेश का आनंद ले सकते हैं। विदेश में घूमना महंगा है लेकिन भारत में घूमना सस्ता भी है और महंगा भी। ऐसे भी देश हैं जहां पर बहुत सस्ते में भी घूमा जा सकता है। आओ जानते हैं ऐसी 6 जगहों के बारे में।
 
भारत में हनीमून मनाने के स्पॉट | Spots to celebrate honeymoon in India-
 
1. अल्मोड़ा | Almora : अल्मोड़ा भारत के उत्तराखंड राज्य का एक बहुत ही सुंदर नगर है। इसके पूर्व में पिथौरागढ़ व चम्पावत, पश्चिम में पौड़ी, उत्तर में बागेश्वर, दक्षिण में नैनीताल स्थित है। यहां से आसमान को देखना बहुत ही रोमांचित कर देगा साथ ही यहां से केदारनाथ और नंदादेवी की चोटी को देखना तो आपके आश्चर्य और रोमांच को और भी ज्यादा बढ़ा देगा। यहां से हिमालय की वादियों का दृश्य आपको स्वर्ग में होने का अहसास देगा।
 
2. गोवा | Goa : समुद्र के किनारे बसा गोवा बहुत ही रोमांटिक जगह है। हनीमून मनाने वालों को भी खूब आकर्षित करता है। रोमांटिक स्थलों में यह सबसे टॉप पर माना जाता है।
 
3. शिमला | Shimla : शिमला जाएं या मनाली दोनों ही हिमाचल में स्थित है। दोनों ही हनीमून के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थल है। यहां घाटी और चारों ओर हिमालय पर्वत की चोटियों का सुंदर दृश्‍य दिखाई देता है। चारों ओर से पहाड़ों से घिरे शिमला और मनाली को देखकर रोमांच और रोमांस का अनुभव होता है।
 
4. ऊटी | Ooty : तमिलनाडु का विश्‍व प्रसिद्ध शहर ऊटी हनीमून के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। इसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यहां दूर-दूर तक फैली हरियाली, चाय के बागान, तरह-तरह की वनस्पतियां आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।
 
5. उदयपुर | Udaipur : उदयपुर में भी आप कभी भी जा सकते हैं। यहां आप झीलों का मजा ले सकते हैं। यहां की हवेलियों और महलों की भव्यता को देखकर दुनिया भर के पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
 
6. पचमढ़ी | Pachmarhi : होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है जिसे मध्यप्रदेश का श्रीनगर और स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। रोमांटिक स्थलों में यह टॉप पर है।
webdunia
विदेश में हनीमून मनाने के स्पॉट | Spots to celebrate honeymoon abroad- 
 
विदेश में सस्ती जगहें : नेपाल, मालदीव, श्रीलंका, थाईलैंड, मलेशिया, बाली (इंडोनेशिया), सिंगापुर, मंगोलिया, मॉरिशस, वियतनाम और कंबोडिया आदि।
 
विदेश में महंगी जगहें : ग्रीस, मिश्र, स्वीटजरलैंड, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मन, फ्रांस, फीनलैंड, हवाई, कनाडा, दुबई, हवाई आदि।
 
1. नेपाल | Nepal : यह देश भी हिमालय की वादियों में बसे खूबसूरत देश है। यहां घुमने के लिए कई स्थान है। यहां भी आप बिना वीजा के यात्रा कर सकते हो। यहां प्रवेश करने के बहुत ही आसान नियम हैं जिसके चलते भारतीय पर्यटक अन्य देशों के मुकाबले यहां की यात्रा करना अधिक पसंद करते हैं। यह एक हिन्दू बहुल राष्ट्र है।
 
2. भूटान | Bhutan : हिमालय की वादियों में बसा भूटान एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां पर यदि पासपोर्ट नहीं भी है तो किसी फोटो आईडी से आपको प्रवेश मिल सकता है। यहां पर आप 14 दिनों तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हो। यहां जाकर आपको सुकून और शांति के साथ ही खुशी का अहसास होगा। यह एक बौद्ध बहुल राष्‍ट्र है।
 
3. थाईलैंड | Thailand : थाईलैंड एक बहुत ही खूबसूरत बौद्ध राष्ट्र है। यहां भारत से हर वर्ष लाखों लोग घूमने जाते हैं। यहां खओ लाक, कोल लांटा, सूरत थानी, कंचनाब्यूरी, नखोन रात्चासीमा, सुखोथाई, च्यांग राय, अयुथिया आदि सैकड़ों ऐसे स्थान है जहां जाकर आप मंत्रमुग्ध हो जाओगे। यहां जाने से पहले यहां की राजनीतिक परिस्थिति और मौसम का आकलन जरूर कर लें।
 
4. बाली इंडोनेशिया | Bali Indonesia : इंडोनेशिया अपनी खूबसूरती के कारण जाना जाता है। भारत के लोग यहां के बाली द्पीव पर घूमने जाते हैं। बाली एक हिन्दू बहुत क्षेत्र है जबकि इंडो‍नेशनिया एक मुस्लिम राष्ट्र है। यहां पर भी आप 30 दिन तक बिना वीजा के घूम सकते हैं। हालांकि नए नियम क्या है यह देखना चाहिए।
 
5. मॉरिशस | Mauritius : मॉरीशस एक समुद्री टापू है। यह भी बहुत ही खूबसूरत देश है। यह देश भी भारतीयों को पासपोर्ट के आधार पर बिना वीजा के प्रवेश देता है। आप यहां बिना वीजा के 90 दिनों तक यात्रा कर सकते है। यह भी एक हिन्दू बहुल राष्ट्र है।
 
6. कंबोडिया | Cambodia : कंबोडिया पहले हिन्दू राष्ट्र हुआ करता था और अब यह बौद्ध राष्ट्र हैं। यहां का अंकोरवाट मंदिर देखना जिंदगी का सबसे बड़ा रोमांच रहेगा। यहां के प्राकृतिक दृश्य देखकर आप चकित रहा जाएंगे। एक ओर समुद्र से घिरा यह देश हनीमून के बेस्ट डेस्टिनेशन है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हंस हंस कर थक जाएंगे जोक पढ़कर: पत्नी की दैवीय शक्ति