Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीडीएस चौहान और सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों ने राष्ट्रपति मुर्मू को दी ऑपरेशन सिंदूर संबंधी जानकारी

राष्ट्रपति भवन ने 'एक्स' पर लिखा कि प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह एवं नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

Advertiesment
हमें फॉलो करें President Draupadi Murmu

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 14 मई 2025 (12:39 IST)
Operation sindoor : प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल अनिल चौहान (Anil Chauhan) और सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को बुधवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) संबंधी जानकारी दी। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत 6 और 7 मई की दरमियानी रात पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए। पहलगाम में हुए हमले में 26 लोग मारे गए थे।
राष्ट्रपति भवन ने 'एक्स' पर लिखा कि प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह एवं नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें 'ऑपरेशन सिंदूर' संबंधी जानकारी दी। राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों की उस वीरता और समर्पण की सराहना की जिसके कारण आतंकवाद के विरुद्ध प्रतिक्रिया के दौरान भारत को शानदार सफलता मिली।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जयराम रमेश का कटाक्ष, क्या अमेरिकी पापा ने रुकवा दी वार?