Publish Date: Thu, 29 May 2025 (19:17 IST)
Updated Date: Thu, 29 May 2025 (19:23 IST)
31 मई को पाकिस्तान से सटे राज्यों में मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। गुजरात, पंजाब, राजस्थान जम्मू-कश्मीर में मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। मीडिया खबरों के मुताबिक बॉर्डर से सटे इलाकों में हर महीने मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी।
इस मॉकड्रिल के ऐलान के बाद फिर अटकलें लगाई जा रही है कि कहीं फिर से तो कुछ बड़ा नहीं होने वाला है? क्योंकि पिछली बार भी मॉक ड्रिल के एलान के बाद देर रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दे दिया गया था।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 100 किलोमीटर अंदर तक 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। यह अभ्यास 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद हो रहा है, जो 6 और 7 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किया था। इससे पहले 29 मई को होने वाली मॉकड्रिल को स्थगित कर दिया गया था।
Edited by: Sudhir Sharma
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Thu, 29 May 2025 (19:17 IST)
Updated Date: Thu, 29 May 2025 (19:23 IST)