Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भोजन पचाने में जादुई असर करता है मट्‍ठा, गर्मियों में अवश्य करें इसका सेवन

हमें फॉलो करें भोजन पचाने में जादुई असर करता है मट्‍ठा, गर्मियों में अवश्य करें इसका सेवन
- शुचि कर्णिक
 
 
सामग्री : 
 
एक कप ताजा दही, एक लीटर पानी, अदरक और हरी मिर्च का पाव इंच टुकड़ा, नमक व शकर स्वादानुसार, हरा धनिया, पुदीना बारीक कटा हुआ, भूना हुआ जीरा (पिसा) और बर्फ के टुकड़े। छ: लोगों के लिए।
 
विधि : 
 
सबसे पहले दही को एक बर्तन में डालें। 
 
इसमें नमक, शकर और भूना-पिसा जीरा डालकर मथनी से मथ लें। 
 
पहले एक ग्लास पानी डालकर मथें और बाद में शेष पानी और आइस क्यूब डालकर एक बार फिर चला लें। 
 
अब हरी मिर्च बारीक काट लें। 
 
अदरक किस लें और हरा धनिया, पुदीना पत्ती भी इस मट्‍ठे में मिला लें।
 
चाहे तो एक कप पानी में ये चारों चीजें डालकर कुछ मिनट रखे। 
 
अर्क उतर जाने पर कप का पानी छानकर मट्‍ठे में मिला लें। 
 
ग्लास में मट्‍ठा परोसते वक्त पुदीने की पत्तियों से सजाएं। 
 
ये मट्‍ठा भोजन को पचाने में जादुई असर करता है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपनी राशि से जानिए वह कौन सी वजह है जो आपको आगे बढ़ने से रोक रही है