Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पान के पत्तों से घर पर बनाएं ये मुखवास, एक बार खाकर ही मन हो जाएगा तरो ताज़ा

जानिए कैसे तैयार करें पान के पत्तों से स्वादिष्ट और खुशबूदार मुखवास

Advertiesment
Mukhvas
Mukhvas
 
Easy paan mukhwas recipe : पान का उपयोग पूजा अनुष्ठान से लेकर खाने पीने तक पान का उपयोग घरों में कई चीजों के लिए किया जाता है। पान के पत्ते का स्वाद सभी को पसंद आता है। पान के पत्ते से पान, आइसक्रीम, ठंडाई समेत कई सारी चीजें तैया होती हैं। लेकिन क्या आपने पान के पत्तों से तैयार स्वादिष्ट और खुशबूदार पान मुखवास का स्वाद लिया है। आज हम आपको पान मुखवास बनाने की विधि बताएं, जिससे आप बहुत आसानी से बनाकर कई हफ्तों के लिए स्टोर कर सकते हैं।ALSO READ: इन 3 तरीकों से बनाया जा सकता है Pasta Sauce, जानें सिंपल रेसिपी

मुखवास के लिए सामग्री:
  • पान के पत्ते : 10-12
  • गुलकंद : 2-3 बड़े चम्मच
  • सौंफ : 1 बड़ा चम्मच
  • सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ) : 2 बड़े चम्मच
  • मीठा सुपारी : 1 बड़ा चम्मच (वैकल्पिक)
  • मिश्री : 2 बड़े चम्मच (पाउडर के रूप में)
  • छोटी इलायची : 5-6 (पिसी हुई)
  • टूटी फ्रूटी : 3-4 चम्मच
 
मुखवास बनाने की विधि
  • सबसे पहले पान के पत्तों को अच्छी तरह धो लें और उन्हें सुखा लें।
  • पत्तों की डंडी निकाल दें और पत्तों को छोटे-छोटे बारीक टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक बाउल में गुलकंदडालें और उसमें पिसी हुई इलायची मिला दें।
  • गुलकंद को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि इसमें इलायची का स्वाद अच्छे से मिक्स हो जाए।
  • गुलकंद के मिश्रण में सौंफ, सूखा नारियल,टुटी फ्रूटी और मिश्री को मिलाएं।
  • अब छोटे-छोटे कटे हुए पान के पत्तों को गुलकंद के मिश्रण में मिला दें।
  • सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें ताकि पान के पत्ते और गुलकंद का मिश्रण समान रूप से मिल जाए।
 
कैसे करें मुखवास को स्टोर
  • तैयार किए गए मुखवास को एक एयरटाइट कंटेनर या कांच के जार में रखें।
  • इसे फ्रिज में स्टोर करें ताकि यह फ्रेश रहे।
  • इसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में रखने से यह लगभग 2-3 सप्ताह तक फ्रेश रहता है।
 

इस मुखवास को आप भोजन के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप सत (Edible Cristal Menthol) का भी उपयोग कर सकते हैं, जो इसकी ताजगी को और बढ़ाएगी। आप इसमें कत्था का भी उपयोग कर सकते हैं, जो मुखवास के रंग और स्वाद को बढ़ाएगा। इस तरह आप घर पर ही स्वादिष्ट और ताजगी भरा पान और गुलकंद मुखवास बना सकते हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मीडियम स्किन टोन के लिए बहुत पसंद किए जा रहे हैं ये ट्रेंडी डार्क लिपस्टिक शेड्स