Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केर-सांगरी की सब्जी के फायदे और बनाने की विधि जानिए

हमें फॉलो करें केर-सांगरी की सब्जी के फायदे और बनाने की विधि जानिए
Ker Sangri Recipe
 
 
 
 
- राजश्री कासलीवाल

केर-सांगरी (Kair Sangri) राजस्थान में खाई जाने वाली और शाकाहारी खाने के तौर पर मशहूर सब्जियों में से एक है, जिसे बनाना बहुत आसान है। फली की तरह दिखने वाली 3 से 4 इंच लंबी सांगरी की सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर है तथा माना जाता हैं कि इसके सेवन से शरीर में होने वाले कई रोगों की आशंका कम हो जाती है। 
 
आइए जानते हैं इसके फायदे- Kair Sangri health benefits
 
1. सांगरी की सब्जी के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। 
 
2. यह पचने में आसान तथा पोषक तत्वों से भरपूर है।
 
3. इसमें मौजूद मैग्नीशियम की मात्रा इम्युनिटी को मजबूत करती है। 
 
4. केर-सांगरी खाने से हड्‍डियां मजबूत बनती है।
 
5. इसमें मौजूद तत्व कोलेस्ट्रॉल घटाने में कारगर है। 
 
6. इसका सेवन हृदय गति तथा हाई ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है। 
 
7. इसमें मौजूद जिंक आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। 
 
8. इसका सेवन मोटापे से भी बचाता हैं। 
 
सामग्री : Kair Sangri Ingredients
 
1/4 कप केर, 1 कप सूखी सांगरी, 10-15 किशमिश, साबुत लाल मिर्च 3-4, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्‍मच हल्‍दी पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच जीरा, 2 चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार, 1 छोटा चम्मच पिसा अमचूर, हरा धनिया (बारीक कटा), 1/2 चम्‍मच गरम मसाला, आवश्यकतानुसार तेल या घी। 
 
केर-सांगरी बनाने की आसान विधि : Kair Sangri Method 
 
सूखी सांगरी के डंठल तोड़ लें तथा 8-10 घंटे के लिए पानी में भिगो दें, या रात में पानी में भिगोकर रख दें। तत्पश्चात भीगी हुई सांगरी को सॉफ्ट होने तक उबाल लें। अब केर को 3-4 बार पानी से धोकर साफ कर लें।
 
एक कुकर में अपनी आवश्यकतानुसार देसी घी या तेल गरम करके उसमें हींग और जीरा तड़काएं, फिर साबुत लाल मिर्च, हल्‍दी और धनिया डाल कर अच्‍छे से भून लें। 
मसाला भूनने के पश्चात उसमें केर और सांगरी दोनों डाल दें। अमचूर पाउडर तथा नमक डालें और धीमी आंच पर एक सीटी आने तक पकाएं। 
 
मात्र 3 से 4 मिनट में ही चटपटी और स्वाद में लाजवाब सब्‍जी पक कर तैयार हो जाएगी। अब कुकर खोल कर ऊपर से हरा धनिया बुरकाएं तथा गरमा-गरम या ठंडी करके जैसी आप खाना चाहते हैं शाही केर-सांगरी की सब्जी को रोटी, पूरी या पराठे के साथ सर्व करें। 
 
नोट : 1. इसे अधिक स्‍वादिष्‍ट बनाने के लिए इसमें मलाई या मावे का उपयोग किया जा सकता हैं। 2. अगर आपको खट्‍टी चीजें ज्यादा पसंद हो तो सांगरी को रात में छाछ में भिगोकर उसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तुलसी सेवन का क्या है सही तरीका?