Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रंग पंचमी पर बनाएं यह विशेष व्यंजन, पढ़ें 3 सरल विधियां...

हमें फॉलो करें रंग पंचमी पर बनाएं यह विशेष व्यंजन, पढ़ें 3 सरल विधियां...
पारंपरिक मिठाई श्रीखंड 
 
सामग्री : 
2 किलो ताजा दही, मेवे की कतरन, जायफल पावडर चुटकी भर, कुछेक लच्छे केसर, इलायची पावडर एक छोटा चम्मच, शक्कर स्वादानुसार, ताजे और साफ किए हुए अंगूर (इच्छानुसार)। 
 
विधि : 
सबसे पहले ताजा दही को एक दिन पहले मलमल के कपड़े में बांधकर लटका दें। दूसरे दिन पूरा पानी निथर जाने पर उतार लें। अब इसमें शक्कर मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। शक्कर घुल जाने पर किसी बर्तन पर मलमल का बारीक कपड़ा बांधकर इसे छान लें। 
 
आधे चम्मच दूध में केसर डालकर कुछ देर भीगे दो, फिर घोट लें। अब इलायची पावडर, मेवे की कतरन, जायफल पावडर और घोंटी हुई केसर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब अंगूर डालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। अच्छी तरह ठंडा हो जाने पर श्रीखंड पेश करें। श्रीखंड पश्चिम भारत की पारंपरिक मिठाई है, जो हर किसी को पसंद आती है। 
 
कुरकुरी आलू कचोरी
 
कवर सामग्री : 
3 कप सूजी (बारीक), 1 कप मैदा, 2 बड़ा चम्मच तेल, चुटकीभर मीठा पीला रंग, दूध अंदाज से, 1/2 चम्मच नमक, तलने के लिए तेल। 
 
भरावन सामग्री : 
250 ग्राम आलू (उबले व मैश किए हुए),  2 छोटे चम्मच दरदरी सौंफ, 2 हरी मिर्च कद्दूकस की हुई, लाल मिर्च पावडर, अमचूर पावडर, चाट मसाला, अदरक (एक टुकड़ा कद्दूकस), नमक स्वादानुसार। 
 
विधि : 
सबसे पहले सूजी और मैदा छानकर उसमें नमक, मीठा रंग व तेल मिलाकर दूध की सहायता से सख्त गूंथ लें। तत्पश्चात आलू में सभी मसाले मिलाएं और मिश्रण को एकसार कर लें। 
 
अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर उसे बेले और आलू मसाला भरकर कचोरियां तैयार कर लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करके धीमी आंच पर कचोरियों को सुनहरी और कुरकुरी होने तक तल लें। अब गरमा-गरम एकदम कुरकुरी आलू कचोरी को हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ पेश करें। 


आइस्क्री‍म शेक
 
सामग्री :
दूध 4 प्याले, 4 छोटी कटोरी आइस्क्रीम, पाइनापल ज्यूस आधा प्याला, चीनी एक प्याला, एक छोटा पैकेट रंग-बिरंगी चॉकलेट बॉल्स, क्रीम आधा प्याला, वेनिला सत आधा छोटा चम्मच, हरा व लाल रंग एक-एक बूंद, कुटी बर्फ आवश्यकतानुसार।
 
विधि :
पहले दूध, चीनी व वेनिला को मिक्सी में पीसकर उसमें क्रीम व ज्यूस मिला दें। कुल मिश्रण के 3 भाग करें। एक भाग में हरा रंग, दूसरे में लाल तथा तीसरा यूं ही छोड़ दें। अब 6 गिलासों में इस मिश्रण को भरें। ऊपर से कुटी हुई बर्फ थोड़ी-थोड़ी डालें। 3-4 रंगीन बॉल प्रत्येक गिलास में डालें। ऊपर से आइस्क्रीम डालें और चम्मच से थोड़ा-सा मिलाकर पेश करें। 
 

webdunia
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घर में बनाएं ये 5 हेयर स्टाइल, गर्मी से मिलेगी राहत