Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पोंगल में क्या क्या बनता है?

Advertiesment
What is prepared in Pongal
Pongal Recipes 2025: पोंगल दक्षिण भारत और तमिल समुदाय का एक हिंदू त्योहार है और तमिल सौर कैलेंडर के अनुसार यह ताई महीने की शुरुआत में पड़ता है। यह त्योहार अच्छी फसल होने के प्रति सूर्यदेव को समर्पित पर्व है तथा भारतभर में मनाए जाने वाले मकर संक्रांति जैसा ही फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता है।ALSO READ: 2025 में कब है पोंगल, जानें 4 दिनों तक क्यों मनाया जाता है यह पर्व?

Highlights
  • पोंगल में कौन सा खाना खाते हैं?
  • पोंगल बनाने की विधि।
  • साउथ की फेमस पोंगल बनाने की विधि।
आइए जानते हैं यहां पोंगल पर क्या-क्या बनाया जाता है...
 
मीठा भात : मान्यतानुसार पोंगल या मकर संक्रांति के दिन नई कटी धान या नए चावल का मीठा भात बना कर सूर्यदेव को भोग के रूप में चढ़ाया जाता है। इसी मीठे भात को पोंगल कहते हैं। 
 
वेन/ गर्म पोंगल : पोंगल के दिन दक्षिण एशियाई खिचड़ी जैसा ही वेन (गर्म) पोंगल पकवान के रूप में पकाया जाता है, जो एक प्रसिद्ध साउथ इंडियन नाश्ता है, जिसमें चावल और दाल मिलाकर इसे पकाया जाता है तथा इसे मूंग, घी, जीरा, करी पत्ते, अदरक, हल्दी, हींग, काली मिर्च, नमक और काजू डालकर बनाया जाता है। और आमतौर पर दक्षिण भारत में इसे नाश्ते में परोसते समय सांबर, कोकोनट चटनी तथा फिल्टर कॉफी के साथ सर्व किया जाता है। इसे ही खारा पोंगल के नाम भी जाना जाता है।
 
पोंगल खीर : पोंगल पर्व के दिन पोंगल नाम की एक विशेष प्रकार की खीर तैयार की जाती है, और इसे बनाते समय मिट्टी के बर्तन में नए धान से तैयार किया चावल, मूंग दाल और गुड़ का उपयोग किया जाता है। यह पोंगल खीर तैयार होने जाने के पश्चात सूर्यदेव का विशेष पूजन करके उन्हें प्रसाद के रूप में यह खीर अर्पित की जाती है तथा अच्छी फसल होने के प्रति सकारात्मक भाव से आभार व्यक्त करके गन्ना अर्पण किया जाता है।
 
मीठा पोंगल : पोंगल के त्योहार वाले दिन गुड़, नए कटे हुए छोटे दाने वाले चावल और दाल को मिलाकर मीठा पोंगल बनाया जाता है, जो कि जीवन में मिठास और समृद्धि का प्रतीक स्वरूप होता है। इसके साथ ही काली मिर्च और जीरे का तड़का लगा नमकीन पोंगल परोसने का विशेष महत्व इस पर्व पर होता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Tea : खाली पेट चाय पीते हैं तो ये बात जान लें, वरना हो सकता है भारी नुकसान