Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विश्व वड़ापाव दिवस आज, जानें मुंबई के पॉप्युलर स्नैक का इतिहास, नोट करें आसान रेसिपी

हमें फॉलो करें विश्व वड़ापाव दिवस आज, जानें मुंबई के पॉप्युलर स्नैक का इतिहास, नोट करें आसान रेसिपी
webdunia

राजश्री कासलीवाल

Vadapav recipe
 
आज विश्व वड़ापाव (World Vada Pav Day) है। यह हर साल 23 अगस्त को मनाया जाता है। इसका आविष्कार मध्य मुंबई में हुआ था। सन् 1966 में दादर के अशोक वैद्य को दादर रेलवे स्टेशन के बाहर 'पहला वड़ा पाव स्टॉल' शुरू करने का श्रेय दिया जाता है। 
 
यह बर्गर का ही भारतीय संस्करण माना जाता है, जिसमें पाव यानी बन के बीच में वड़ा रखकर लाल चटनी या कहीं-कहीं तली हुई हरी मिर्च के साथ सर्व किया जाता है। वड़ापाव को 'भारतीय बर्गर' में तब्दील करने की शुरुआत 23 अगस्त 2001 को धीरज गुप्ता की थी, जो कि 'जंबो वड़ापाव फूड चेन' थी। अत: आज उनकी कई शहरों में मौजूद शाखाएं विश्व वड़ापाव दिवस मनाती हैं।

खाने के मामले में अग्रणी 'वड़ापाव' वास्तव में एक आम भोजन है, जिसने जल्दी ही मुंबई के मिल मजदूरों की संस्कृति में अपनी जड़ें जमाई थीं। मुंबई में आज भी रोजाना करीबन लाखों वड़ापाव का सेवन किया जाता है। इतना ही नहीं वड़ापाव सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी इसका सेवन जमकर किया जाता है। यह महाराष्ट्र का सर्वाधिक लोकप्रिय व्यंजन है। 
 
यह खासकर मुंबईवासियों के लिए एक नाश्ता हो या दोपहर का भोजन, इतना ही नहीं रात्रि का खाना यानी यदि तीनों टाइम का भोजन 'वड़ापाव' कहा जाए तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा। इसे जागतिक वड़ापाव दिवस भी कहा जाता है। वड़ापाव देखने में क्रिस्‍पी होने के साथ ही इसे लाल चटनी और पाव के साथ खाया जाता है। 
 
आइए जानते हैं चटपटा वड़ा बनाने की आसान रेसिपी। इसके लिए आपको किन-किन सामग्री की आवश्‍यकता होगी। आइए जानते हैं- 
 
सामग्री : Vada Pav Ingredients
500 ग्राम आलू, 
250 ग्राम बेसन, 
1 चम्मच सौंफ, 
चुटकीभर या थोड़ी-सी हींग, 
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 
1/4 चम्मच हल्दी, 
1/2 चम्मच गरम मसाला, 
1/4 चम्मच साइट्रिक एसिड या टाटरी, 
1/2 चम्मच काला नमक, 
4-5 हरी मिर्च बारीक कटी हुई।
5-10 लहसुन की कलियां बारीक कुटी हुई, 
1/4 कटोरी हरा धनिया बारीक कटा, 
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल।
 
आइए जानते हैं कैसे बनाएं यह लाजवाब चटपटा स्वादिष्ट वड़ा-
 
विधि : Vada Pav Method
 
सबसे पहले आलू को उबाल कर मैश करके उसमें ऊपर दी गई सभी मसाला सामग्री मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। 
 
अब बेसन छान लें और उसमें 1/2 चम्मच नमक और 1 बड़ा चम्मच तेल का मोयन डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।  
 
फिर आलू के मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बना लें। आप चाहे तो इसे एकदम गोल या थोड़े चपटे आकार के भी बना सकते हैं। 
 
एक कढ़ाई में पर्याप्त मात्रा में तेल गरम रखें। तेल अच्छीतरह गरम होने के बाद आलू के गोले को बेसन के घोल में डुबाएं और क्रिस्पी होने तक तल लें। 
 
इसी तरह सभी वड़े तैयार करके रख लें। 
 
लाल चटनी बनाने की सामग्री और विधि : Vada Pav Chutney
 
10-12 खड़ी लाल मिर्च 
1 कली लहसुन छिली हुई।
1/2 कटोरी भूने और छिलके उतरे हुए मूंगफली के दाने
स्वाद के अनुसार नमक।
थोड़ा-सा तेल।
 
विधि : Vada Pav 
 
सबसे पहले लाल मिर्च, नमक, तेल और लहसुन को मिक्सी के चला लें, अब उसमें मूंगफली के दाने डालकर महीन और चटपटी इन्नाटेदार चटनी तैयार कर लें। 
 
वड़ा पाव सर्व करने की विधि : Vada pav method of serving
 
1 पाव लेकर उसको बीच में से काट लें। ध्यान रहे कि उसके अलग-अलग दो टुकड़े ना हो जाए। अब उसके अंदर दोनों तरफ से चटनी लगाएं और उस चटनी के ऊपर एक वड़ा रखकर तैयार टेस्टी वड़ापाव सर्व करें। इसी तरह सभी वड़ापाव को पेश करें। 
 
खाने में लाजवाब मुंबई की सबसे खास डिश यानी पॉप्युलर स्नैक 'वड़ापाव' सभी को खिलाएं और परिवारजनों के साथ इसका आनंद उठाएं। 

webdunia
Vada Pav Recipe
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईको सिस्टम बनाम ईगो सिस्टम