Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ब्राह्मण से कैसे मुस्लिम बना बंगाल का ये ताकतवर नवाब?

हमें फॉलो करें Murshid Quli Khan

WD Feature Desk

, बुधवार, 26 जून 2024 (17:59 IST)
Murshid Quli Khan
Murshid Quli Khan: मुर्शिद कुली खान बंगाल के ताकतवर नवाब थे। इन्हें मोहम्मद हादी के नाम से भी जाना जाता था। जिनका शासन काल 1717 से लेकर 1727 तक रहा है। इनके नाम पर ही बंगाल में एक मुर्शिदाबाद नाम का शहर है। मुर्शिदाबाद आजकल बांग्लादेश में है। मुर्शिद कुली खान का जन्म एक हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था। पश्चिम बंगाल में आज भी अगर किसी मुस्लिम शासक को सबसे ताकतवर माना गया है तो वह मुर्शिद कुली खान था। आओ जानते हैं इस नवाब के बारे में रोचक जानकारी। 
 
दरअसल, मुर्शिद कुली खान का जन्म 1660 में हिंदू ब्राह्णण परिवार में हुआ था। उसका बचपन का नाम सूर्य नारायण मिश्रा था, उसका जन्म डेक्कन में हुआ। इतिहासकार जदुनाथ की किताब के अनुसार वह 10 साल हिंदू धर्म में रहकर पला-बड़ा था। उनके घर के हालात ऐसे थे कि माता-पिता अपने बच्चों का लालन-पालन नहीं कर पा रहे थे। इसलिए उन्होंने सूर्य नारायण को एक मुगल सरदार हाजी शफी को बेच दिया। जी शफी की कोई औलाद नहीं थी। 
 
मासीर अल-उमारा नामक पुस्तक भी इस तथ्य का समर्थन करती है कि करीब 10 साल की उम्र में उसे हाजी शफ़ी नाम के एक फारसी को बेच दिया गया। उस फारसी ने उसका धर्मांतरण करके उसे मुसलमान बनाया। इसके लिए उसका खतना भी किया गया था। खतना के बाद उसका नाम मोहम्मद हादी रखा गया था। 
 
मुर्शिद कुली खान बहुत बुद्धिमान था। मुर्शिद कुली खान बंगाल का प्रथम स्वतंत्र सूबेदार था। मुगल बादशाह औरंगज़ेब द्वारा इस पद पर नियुक्त किया गया था।  मुर्शिद ने बंगाल को एक स्थिर राजनीतिक शक्ति प्रदान की और उसे समृद्ध बनाने का प्रयास किया। मुर्शिद कुली ख़ाँ को 'दक्षिण का टोडरमल' भी कहा जाता है।
 
सूबेदार बनने के बाद ही उसने खुद को केंद्रीय नियंत्रण से मुक्त कर लिया और वह वह औरंगजेब को नजराने के रूप में बड़ी रकम भेजना रहता था। औरंगज़ेब के आदेश से मुर्शिद कुली खान अपनी राजधानी ढाका से मक़सूदाबाद ले आया और उसने उस नगर का नाम मुर्शिदाबाद रख दिया। कहते हैं कि उसके शासन में यह नियम था कि जो भी किसान अथवा जमींदार लगान न दे, उसको परिवार सहित मुस्लिम होना पड़ता था। जबकि मुस्लिमों को लगान की छूट थी।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विपक्ष के पास संख्या बल नहीं फिर भी लोकसभा स्पीकर के लिए नामांकन क्यों भरा?