Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(हरियाली तीज)
  • तिथि- श्रावण शुक्ल तृतीया
  • शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
  • जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त-स्वर्ण गौरी व्रत, हरियाली, मधुश्रुवा तीज, अब्दुल कलाम पुण्य.
  • राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
webdunia

श्री गंगा जी की आरती

Shri Gangaji ki Aarti

Advertiesment
हमें फॉलो करें श्री गंगा जी की आरती श्री गंगा जी की आरती गंगा आरती

WD Feature Desk

ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता।
ॐ जय गंगे माता...
 
चन्द्र-सी ज्योत तुम्हारी जल निर्मल आता।
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता।
ॐ जय गंगे माता...
 
पुत्र सगर के तारे सब जग को ज्ञाता।
कृपा दृष्टि तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता।
ॐ जय गंगे माता...
 
एक ही बार भी जो नर तेरी शरणगति आता।
यम की त्रास मिटा कर, परम गति पाता।
ॐ जय गंगे माता...
 
आरती मात तुम्हारी जो जन नित्य गाता।
दास वही जो सहज में मुक्ति को पाता।
ॐ जय गंगे माता...
ॐ जय गंगे माता...।।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi