Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्वस्थ पर्यावरण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी : पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन

Advertiesment
लॉयंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2 श्री वल्लभ आनंद क्लब एवं पर्यावरण विभाग, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय द्वारा पर्यावरण, सेवा सप्ताह का समापन
'पर्यावरणीय जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला' का शुभारम्भ प्रख्यात पर्यावरणविद् एवं पद्मश्री सम्मानित डॉ. श्रीमति जनक पलटा मगिलिगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की निदेशिका, प्रकृति प्रेमी एवं पर्यावरण को समर्पित बहाई सेविका ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा: 'सन 1964 में भारत की पहली सफल ओपन हार्ट सर्जरी से होश आने पर ईश्वर कहा था, आपने मुझे ये नया जीवन दिया है, इसे मैं आपको धन्यवाद् देने में ही बिताऊंगी। पर समझ नहीं पा रही थी, कैसे उनका धन्यवाद करूं?' 
 
बहाई धर्म पढ़ा और समझ आया कि सस्टेनेबल जीवन का मतलब ईश्वर के प्रेम के लिए 'विश्व के कल्याण हेतु समस्त प्राणियो में सद्भावना से रहना व पांच तत्वों के सेवक और संरक्षक बन इनकी रक्षा करना, सीखना और कराना है। ईश्वर को फुल टाइम थैंक्स करने के लिए चंडीगढ़ छोड़ कर 1985 में अकेली इंदौर आई। आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बरली ग्रामीण महिला संस्थान शुरू करने के लिए 6 एकड़ बंजार जमीन दी गई, स्थापना करके 500 ग्रामीण, आदिवासी महिलाओं को  साक्षरता, स्वास्थ्य, जैविक खेती और सतत सामुदायिक विकास के साथ सशक्तिकरण के लिए प्रशिक्षण दिया। 
 
26 वर्षों तक और उस परिसर को टिकाऊ, शून्य अपशिष्ट और जैविक खेती के रूप में विकसित किया। ये सम्भव हुआ मेरे पति, स्वर्गीय जिम्मी मगिलिगन जिन्होंने सोलर कुकिंग के लिए अथक और अद्भुत काम किया, सोलर कुकिंग को बढ़ावा देने के लिए उन घरों में सोलर कुकर और बिजली पहुंचाई जहां कोई उम्मीद नहीं थी। हमारी प्रशिक्षित महिलाओ ने बताया" सोलर कुकरों से वे गर्भपात और यौन उत्पीड़न से बच गई हैं। उन्होंने जैविक खेती, जीरो वेस्ट जीवन, बहुत बड़ी संख्या में लोगों को सोलर ड्रायर बनाना सिखाया।
 
बरली संस्थान से रिटायर होने के बाद रहने के लिए 2010 सनावादिया गांव में घर बना रहे थे, लेकिन सबसे पहले अंधेरे में रह रहे 50 आदिवासी भूमिहीन परिवारों के लिए 2 किलोवाट सोलर और विंड-मिल बनाया। दुर्भाग्यवश 2011 में जिम्मी ईश्वर को प्यारे हो गए और मैं, एक हार्ट सर्जरी, 5 कैंसर सर्जरी और पति के खोने के बाद  अन्य मुश्किलों से निकली हूं, लेकिन यह समझ आया कि हमारे पास यह चॉइस नहीं है कि हम मरेंगे कैसे? लेकिन यह चॉइस है कि हम कैसे जिएंगे। 
 
मेरा विश्वास है कि जब तक हम अपने जीवन को प्रकृति और दूसरों के हित के लिए नहीं जीते, तब तक जीवन अधूरा है। इसी विश्वास ने मुझे सस्टेनेबल बनाया— वहीं खाना उगाया, सोलर कुकिंग और जैविक खेती कर खाना खाती हूं। मैंने सोचा था कि इससे गांव के लोगों की ज़िन्दगी में अंतर ज़रूर आएगा, पर इतना बड़ा अंतर आएगा इसका हमें अंदाज़ा नहीं था। मैं तब से यहां, सनावदिया में रहती हूँ, सस्टेनेबल ज़िन्दगी जी रही हूँ; मेरे घर में कुछ बाहर से नहीं आता। जीवन को पूरी ऊर्जा के साथ जी रही हूँ। मेरा विश्वास है कि जब तक हम अपने जीवन को प्रकृति और दूसरों के हित के लिए नहीं जीते, तब तक जीवन अधूरा है। पर्यावरण संरक्षण चर्चा/ शब्दों से नहीं होगा एक्शन से होगा, करना पड़ेगा।'
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर की प्रसिद्ध चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सलूजा ने कहा कि माइक्रोवेव में प्रयुक्त प्लास्टिक के सूक्ष्म कण हमारे शरीर में प्रवेश कर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। उन्होंने दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग पर पुनर्विचार करने का आह्वान किया।
राज्य आनंद संस्थान के जिला संयोजक डॉ. प्रवीण जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह हमारे आचरण में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'पर्यावरण संरक्षण ही आनंदमय जीवन का आधार है।'
 
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन से हुआ। अतिथियों का स्वागत लायंस क्लब की सीईओ, एवं श्री वल्लभ आनंद क्लब की संस्थापक श्रीमती मधु गुप्ता द्वारा किया गया।
 
कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवानिवृत्त डीएसपी सुभाष दुबे ने पर्यावरण विषयक गीत प्रस्तुत किया, वहीं सिटी किंडरगार्टन स्कूल के स्टाफ द्वारा लघु…नाटिका का प्रभावशाली मंचन किया गया। समारोह के अंत में डॉ. जनक पलटा का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मान किया गया। साथ ही वृक्ष मित्र अजय भातखंडे, अमिताभ सुधांशु एवं के.के. पवार का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर एक्रोपोलिस इंदौर में नियुक्त रिसर्च और डिवेलपमेंट के निदेशक डॉ. अनुराग तिवारी और जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी बायोटेक्नोलॉजिस्ट आभा तिवारी और उनके बेटे अद्वै भी उपस्थित थे। 
 
लायंस सेक्रेटरी सुशील पोरवाल व आनंदम सहयोगी मुक्तेश त्रिवेदी, डॉ. सुमन जैन, श्रीमती अमृता चतुर्वेदी, सुश्री रंजना मालवीय, श्रीमती संध्या सक्सेना, श्रीमती अरुंधति पेंढारकर, उमा शर्मा, संतोष गुप्ता, मुकेश वानी, श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव, श्री पी.एल. डाबरे, श्रीमती प्रीति जोशी, जितेंद्र मालवीय सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण अध्ययनशाला के प्रोफेसर एवं विद्यार्थी एवं शहर के विभिन्न लायंस क्लब प्रतिनिधि उपस्थित रहे।   
 
कार्यक्रम का संचालन डॉ. ललित नागर ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती अंधरुति पेंढारकर ने व्यक्त किया।
 
रिपोर्ट- श्रीमती मधु गुप्ता (संस्थापक श्री वल्लभ आनंद क्लब)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या UAE का OPEC छोड़ना भारत के लिए गेम-चेंजर साबित होगा?