राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस को मिली एक और सफलता, दूसरा हथियार भी बरामद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजा रघुवंशी की हत्या में इस्तेमाल किया गया दूसरा डाव (dao) (माचेते) मंगलवार को क्राइम सीन रीक्रिएशन के तुरंत बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) द्वारा बरामद किया गया
Publish Date: Wed, 18 Jun 2025 (10:01 IST)
Updated Date: Wed, 18 Jun 2025 (10:13 IST)
Raja Raghuvanshi murder case: इंदौर के बहुचर्चित ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) हत्याकांड का मेघालय पुलिस द्वारा रीक्रिएशन (Recreation) कराया गया। इस दौरान सभी आरोपी और गवाहों को मौके पर ले जाकर देखा गया कि उनके बयानों और घटना में कितनी सच्चाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजा रघुवंशी की हत्या में इस्तेमाल किया गया दूसरा डाव (dao) (माचेते) मंगलवार को क्राइम सीन रीक्रिएशन के तुरंत बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) द्वारा बरामद किया गया और इन 5 आरोपियों ने खुलासा किया कि राजा की हत्या में 2 डाव का इस्तेमाल किया गया था। पहला डाव 2 जून को बरामद हुआ था जबकि दूसरा हत्या के बाद उसी जगह पर फेंक दिया गया था।
ALSO READ: कामाख्या मंदिर जहां राजा रघुवंशी को लेकर गई थी पत्नी सोनम माना जाता है तांत्रिकों और अघोरियों का गढ़, जानिए मंदिर के रहस्य
पांचों आरोपियों ने कबूला अपना अपराध : उन्होंने राजा को उमब्लई में रियात अर्लियांग पार्किंग स्थल पर बुलाया और वहां उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को वेइसवडोंग जलप्रपात के पास एक गहरी खाई में फेंक दिया। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और पुलिस को हत्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।
Edited by: Ravindra Gupta