Publish Date: Tue, 16 Jul 2024 (19:37 IST)
Updated Date: Tue, 16 Jul 2024 (19:41 IST)
bank robbery in Indore : इंदौर में पीएनबी (PNB) में दिनदहाड़े लूट की वारदात हो गई। मुंह पर नकाब और रेनकोट पहनकर आए बदमाश ने बैंक के अंदर घुसकर हवाई फायर किया। घटना स्कीम नंबर 54 में मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे की है। इसके बाद कैश काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी से बैग में रुपए भरवाए और मौके से फरार हो गया। बैग में करीब 7 लाख रुपए कैश होने की बात सामने आई है।
पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस संदिग्ध की तलाश के लिए शहरभर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।