Publish Date: Thu, 04 Jun 2026 (18:18 IST)
Updated Date: Thu, 04 Jun 2026 (18:47 IST)
एक परिवार के इकलौते बेटे (Son) ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने यह नहीं सोचा कि उसके बाद उसके माता-पिता का क्या हाल होगा। आत्महत्या का कारण एक पैंट (Pants) थी, जिसे धोने के दौरान उस पर दूसरे कपड़ों का कलर (color) चढ़ गया था। इस पर उसने मां से झगड़ा किया और आखिर में जीवनलीला समाप्त कर ली।
नार्थ तोड़ा के रहने वाले 18 साल के गौरव पिता मनोज ने फांसी लगाकर जान दे दी। गौरव के परिजन ने बताया कि उसने क्रीम कलर की एक पैंट खरीदी थी, जिसे कल मां ने अन्य कपड़ों के साथ वाशिंग मशीन में धो दिया था। इस दौरान उसमें अन्य कपड़ों का कलर लगा तो गौरव मां से विवाद करने लगा। बाद में गुस्से में आकर उसने कैंची से उस पैंट को काट दिया। इस पर मां ने उसे फटकारा और उसकी हरकत का वीडियो बनाने लगी तो गौरव ने मां के हाथ से आईफोन छीनकर फोड़ दिया।
आईफोन सुधराने के लिए गौरव दोस्त के पाaस भी गया और दोस्तों ने कहा कि इसे जेल रोड पर सुधरवाकर आते हैं। बाद में गौरव घर पहुंचा और फांसी लगा ली। गौरव जूते की दुकान पर काम करता था। उसके पिता वाहनों पर कलर का काम करते हैं। गौरव अविवाहित था।
Edited By: Naveen R Rangiyal
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें