Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महापौर का इस्तीफा मांगेगी कांग्रेस, अपर आयुक्त बदलने के लिए मिलेंगे कमिश्नर से, राजबाड़ा पर होगा बड़ा प्रदर्शन

Advertiesment
Water Crisis in Indore
इंदौर में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। कई इलाकों में लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। पानी को लेकर लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन तक कर चुके हैं, इसके बाद भी कई इलाकों में जल संकट की समस्या बनी हुई है। इसे लेकर इंदौर की राजनीति भी गरमा रही है।

हाल ही में पानी का मुद्दा स्‍थानीय विधायक महेंद्र हार्डिया ने उठाया था और महापौर निवास पर जाकर डेरा डालने की बात कही थी, लेकिन दो ही दिन बाद विधायक हार्डिया महापौर की तारीफ करने लगे और जल वितरण और महापौर के काम को बहुत अच्‍छा बताकर तारीफ की

अब कांग्रेस ने शहर के जल संकट और अन्‍य समस्‍याओं को लेकर इस्‍तीफा मांगा है। इसके साथ ही अपर आयुक्त को बदलने की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल से मिलेगा।

क्‍या कहा नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने : इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि इस समय पूरा शहर जल संकट से परेशान है। उन्होंने कहा कि जनता को इस परेशानी से मुक्ति दिलाने की दिशा में प्रयास करने के बजाय महापौर भार्ग‌व पुराने महापौर पर पानी की व्यवस्था के लिए काम नहीं करने के आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

पानी संकट से निजात दिलाए महापौर : चौकसे का कहना है कि महापौर को पानी की व्यवस्था करने पर ध्यान देना चाहिए ना की कांग्रेस पर दोषारोपण करना चाहिए। ऐसी स्थिति में महापौर के इस्तीफे की मांग को लेकर अगले सप्ताह कांग्रेस द्वारा एक बड़ा आंदोलन करते हुए राजबाड़ा पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी का वर्तमान संकट अपर आयुक्त आशीष कुमार पाठक द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण ज्यादा गंभीर हुआ है। ऐसे में आवश्यक है कि पानी के काम को देखने वाले अपर आयुक्त को बदल दिया जाए। यह काम पूरी तरह से इंदौर नगर निगम के आयुक्त के हाथ में है। उनके द्वारा ही सभी अपर आयुक्त को कार्य का विभाजन किया जाता है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जनरल खंडूड़ी को मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि