Publish Date: Fri, 08 Dec 2023 (19:41 IST)
Updated Date: Sat, 09 Dec 2023 (19:44 IST)
Divyang Yoga: महाराजा यशवंत राव हॉस्पिटल में 4 दिसंबर को कृत्रिम पैर संस्थान जो जयपुर फुट के साथ कार्यरत है एवं दिव्यांगों को सामान्य जीवन देने में कार्यरत है, शहर के अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु कृष्णा मिश्रा द्वारा सेवा दे रहे डॉक्टरों का सम्मान किया गया। साथ ही दिव्यांग मरीजों को दिव्यांग योग करवाया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए।
दिव्यांगजनों को दिव्यांग योग की स्पर्श चिकित्सा भी गुरुजी ने दी। कृष्णा गुरुजी ने कहा दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों के साथ कुछ समय बिताएं। दिव्यांगजनों ने खेल जगत हो या आध्यात्मिक जगत, सभी जगह अपने आप को साबित किया है। दिव्यांगों को प्यार दें, दया नहीं।
कार्यक्रम में कृत्रिम अंग विभाग के प्रमुख डॉ. आनंद अजमेरा एवं आमंत्रित डॉ. सुमित शुक्ला एवं पूर्व प्रमुख डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, इंचार्ज डॉ. दीपक राजपूत एवं जयपुर फुट की टीम मौजूद थी।