Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बाथरूम में गिरे तेलंगाना के पूर्व सीएम KCR, अस्पताल में भर्ती

हमें फॉलो करें बाथरूम में गिरे तेलंगाना के पूर्व सीएम KCR, अस्पताल में भर्ती
, शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023 (10:07 IST)
Telangana news in hindi : तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (KCR) को गुरुवार रात गिरने के बाद यहां एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भर्ती कराया गया है और उनकी हड्डी टूटने की आशंका है।
 
बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात KCR बाथरूम में गिर गए थे। डॉक्टर भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अध्यक्ष राव (69) की स्थिति का आकलन कर रहे हैं और सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, KCR के कुल्हे की हड्‍डी में चोट आई है। अस्पताल की ओर मेडिकल बुलेटिन जारी किया जा सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनावों में बीआरएस की हार के बाद पूर्व सीएम केसीआर एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस चले गए थे। 
 
केसीआर गजवेल से चुनाव जीते हैं, जबकि कामारेड्‌डी विधानसभा में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी को मात्र 39 सीटों पर ही जीत मिली जबकि कांग्रेस 64 सीटों जीती। 
Edited by  : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, रविवार को खत्म हो जाएगा CM के नाम पर सस्पेंस