Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में कुत्‍ते ने 40 से ज्‍यादा लोगों को काटा, 23 कुत्ते धराए, जिसने काटा वो अब भी नगर निगम की गिरफ्त से बाहर

Advertiesment
In Indore
इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुत्ते ने अलग-अलग इलाकों में 42 से ज्‍यादा लोगों को काटकर घायल कर दिया। सबसे पहले उसने अरविंदो अस्पताल के आसपास से गुजरने वाले राहगीरों पर हमला किया, जहां दो डॉक्टरों समेत 16 लोगों को काटा। घायलों में महिलाएं, पुरुष और अस्पताल कर्मचारी शामिल हैं। इस तरह एक ही दिन में उसने 42 से ज्‍यादा लोगों को काट लिया।

इस दौरान लोगों ने नगर निगम की रेस्‍क्‍यू टीम पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। बता दें कि पीड़ितों में डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टूडेंट्स, मरीज, सिक्योरिटी गार्ड और राहगीर शामिल हैं। इनमें 16 से अधिक लोग अरबिंदो अस्पताल से जुड़े हैं।
ALSO READ: दबे पांव आया कुत्ता! फिर ऐसा आतंक मचाया कि दहशत में आ गए लोग... (वीडियो)
सुबह करीब 8 बजे कुत्ता अरबिंदो अस्पताल के पिछले हिस्से से परिसर में घुसा और सबसे पहले स्टाफ पर हमला किया। इसके बाद वह सांवेर रोड क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में घूमता रहा और लोगों को काटता गया।

शनिवार को नगर निगम की दो टीमें अरबिंदो अस्पताल पहुंचीं और घेराबंदी कर अब तक 23 कुत्तों को पकड़ लिया। हालांकि, हमला करने वाला कुत्ता अभी तक पकड़ में नहीं आया है।

कुत्ता अस्पताल से निकलकर रेवती रेंज, बरदरी गांव, एलएनसीटी कॉलेज, रेनेसा कॉलेज, नरसिंह मुंजी कॉलेज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच गया। घटना के बाद इन इलाकों में ग्रामीणों, स्टूडेंट्स और कर्मचारियों में दहशत है। कई लोग अकेले आने-जाने से बच रहे हैं और अभिभावकों ने भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

रेस्‍क्‍यू टीम पर आरोप : अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना इंदौर नगर निगम को दी। आरोप है कि नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में व्यस्त होने का हवाला देते हुए मौके पर पहुंचने में असमर्थता जताई। इस दौरान कुत्ता अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में लोगों व वाहन चालकों पर हमला करता रहा। निगम की दो टीमें अरबिंदो अस्पताल पहुंचीं और घेराबंदी कर अब तक 23 कुत्तों को पकड़ लिया। हालांकि, हमला करने वाला कुत्ता अभी तक पकड़ में नहीं आया है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में 18 जून से रेडिसन चौराहे तक दौड़ेगी मेट्रो, 1 साल बाद यात्रियों को मिलेगा लंबे सफर का लुत्‍फ