Publish Date: Sat, 14 Mar 2026 (13:25 IST)
Updated Date: Mon, 13 Apr 2026 (19:18 IST)
कुंभ की वायरल गर्ल वायरल गर्ल की बॉयफ्रेंड फरमान के साथ हुई शादी ने विवाद खडा कर दिया है। कोई इसे लव जिहाद बता रहा है तो कोई कुछ। हालांकि वायरल गर्ल ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर फरमान से शादी की है। अब इस विवाद में हिंदू संगठनों की एंट्री हो गई है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने इसे लेकर सख्त आपत्ति जताई है। पदाधिकारी जल्द ही परिजन से मिलेंगे और हकीकत जानेंगे कि आखिर इस शादी के पीछे क्या वजह है।
बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ 'वायरल गर्ल' वायरल गर्ल ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल के मंदिर में शादी कर ली है। वायरल गर्ल ने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर यह शादी की है। अब इस मामले में हिन्दू संगठनों की एंट्री हो गई है।
पहले परिवार से मिलेंगे फिर लेंगे फैसला : शादी की खबर सामने आने के बाद अब इस पर विभिन्न संगठनों की प्रतिक्रियाएं दी हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल उठाए हैं और कहा है कि वे जल्द ही वायरल गर्ल के परिजनों से मुलाकात करेंगे। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि परिवार से चर्चा करने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
कौन है वायरल गर्ल, कैसे आई थी सुर्खियों में : दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ के दौरान वायरल गर्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद वह अचानक सुर्खियों में आ गई थीं और देशभर में लोग उन्हें पहचानने लगे थे। सोशल मीडिया पर मिली लोकप्रियता के बाद उनका नाम कई कार्यक्रमों और चर्चाओं में सामने आया था।
वायरल गर्ल की जान को खतरा : शादी की खबर सामने आने के बाद वायरल गर्ल ने यह भी कहा है कि उन्हें अपने ही परिवार से जान का खतरा है। इसी वजह से उन्होंने केरल पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। वहां पर प्रशासन की ओर से उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। बताया जा रहा है कि वायरल गर्ल के पिता भी उनसे मिलने गए थे, लेकिन मुलाकात के बाद वे वापस लौट आए।
क्या कहा वीएचपी ने : इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के इंदौर विभाग के पदाधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि संगठन इस मामले को गंभीरता से देख रहा है। उनका कहना है कि इस विषय को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं इसलिए पहले परिवार से चर्चा की जाएगी। संतोष शर्मा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल हमेशा सनातन समाज के लोगों के साथ खड़े रहते हैं। यदि परिवार को किसी तरह की मदद की जरूरत होती है तो संगठन उनके साथ रहेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही संगठन के पदाधिकारी वायरल गर्ल के परिजनों से मुलाकात करेंगे और पूरे मामले की जानकारी लेंगे।
Edited By: Naveen R Rangiyal
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें