Indore: गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में पवित्र क्रूस यात्रा निकाली गई
प्रभु के दुखभोग जान नम हुईं अनुयायियों की आंखें, गिरजाघरों में निकली क्रूस यात्रा और किया 7 वाणियों का वाचन
Publish Date: Sat, 19 Apr 2025 (14:45 IST)
Updated Date: Sat, 19 Apr 2025 (14:51 IST)
good friday: इंदौर ईसाई समाज (Indore Christian community) द्वारा शुक्रवार को गुड फ्राइडे (good friday) पर गिरजाघरों में पवित्र क्रूस यात्रा निकाली गई। इसमें प्रभु यीशु के दुखभोग और मरण के स्मरण सुनाए गए। यीशु को दी गईं यातनाओं को सुन समाजजन की आंखें नम हो गईं। इसके साथ ही कैंडल जलाकर 7 वाणियों का वाचन किया गया।
गुड फ्राइडे कुर्बानी का एक यादगार : रेड चर्च में कैथोलिक धर्मप्रांत के बिशप डॉ. थामस मैथ्यू ने कहा कि गुड फ्राइडे कुर्बानी का एक यादगार है। प्रभु यीशु हमारे लिए मुक्ति का साधन हैं। गुड फ्राइडे शोक मनाने का समय है फिर भी 'गुड फ्राइडे' को 'गुड' इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस दिन प्रभु यीशु ने क्रूस पर अपने मरण द्वारा मानव जाति को पापों से मुक्ति दिलाई।
मानव मुक्ति के लिए जिस दिन अपने प्राण त्यागे : उन्होंने मानव मुक्ति के लिए जिस दिन अपने प्राण त्यागे थे, उस दिन शुक्रवार का दिन था और इसी की याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है। गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु ने क्रूस पर अपने प्राण ईश्वर को अर्पित किए थे। वयस्क होने के पश्चात यीशु लोगों को मानवता और शांति का संदेश देने लगे।
उन्होंने धर्म के नाम पर अंधविश्वास फैलाने वाले लोगों को मानव जाति का शत्रु बताया। उनके संदेशों से परेशान होकर उन पर धर्म की अवमानना का आरोप लगाकर उन्हें मृत्युदंड दे दिया गया। इंदौर क्रिश्चियन मीडिया फोरम के बीए अलवारिस ने बताया कि शनिवार को गिरजाघरों में पास्का जागरण होगा।
Edited by: Ravindra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें