Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विसंगति या चमत्कार : डॉक्टर भी रह गए हैरान, 36 साल के मरीज में उलटी तरफ दिखे शरीर के महत्वपूर्ण अंग

हमें फॉलो करें विसंगति या चमत्कार : डॉक्टर भी रह गए हैरान, 36 साल के मरीज में उलटी तरफ दिखे शरीर के महत्वपूर्ण अंग
, मंगलवार, 21 मई 2019 (21:08 IST)
इंदौर। शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय में एक मरीज की जांच के दौरान डॉक्टर भी अचरज में रह गए, क्योंकि उसके शरीर के कई अहम अंग उलटी तरफ थे। यहां तक कि दिल दाईं ओर तथा लीवर भी दाएं न होकर बाईं तरफ था। डॉक्टरों का कहना था कि ऐसी स्थिति लाखों में से किसी में एक में पाई जाती है।
 
एमवाय के सर्जरी विभाग में 36 साल का मरीज अपेंडिक्स के ऑपरेशन के लिए आया। ऑपरेशन से पहले जब मरीज की सिटी स्कैन और सोनोग्राफी की गई तो पता चला कि उसके शरीर के महत्वपूर्ण अंग विपरीत दिशा में हैं। सबसे हैरानी वाली बात तो यह कि मरीज भी 36 साल तक इस बात से अनजान था कि उसके शरीर के जरूरी अंग उलटी दिशा में है।
 
डॉक्टरों के मुताबिक मरीज को कई सालों से पेट में दर्द रहता था, जो अचानक बढ़ने लगा। कई डॉक्टर्स को दिखाने के बाद उसे राहत नहीं मिली तो वह एमवाय आया।
 
जांच में पाया गया कि हार्ट अपने स्थान (बाईं तरफ) न होकर दाईं तरफ है। इसी तरह सामान्य तौर पर दाईं ओर पाया जाने वाला लिवर बाईं और है। उसके शरीर के कई अंग उलटी तरफ पाए गए।
 
डॉक्टरों के मुताबिक यह साइटस इन्वर्सस टोटेलिस नामक बीमारी है, जो जन्मजात होती है। यह बीमारी लाखों में से 10 लोगों में पाई जाती है। डॉक्टरों ने उसकी आंतों का ऑपरेशन कर उसे दर्द से राहत दिलाई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोवा लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम : ताजा दलीय स्थिति Live Update