Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Indore में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, आरोपियों में नाबालिग भी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indore में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, आरोपियों में नाबालिग भी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 14 नवंबर 2024 (20:29 IST)
Indore Gang Rape : इंदौर में शर्मनाक घटना सामने आई है। 15 वर्षीय लड़की से गैंगरेप करके उसका वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के समेत 2 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों लड़की का वीडियो भी बना लिया। आरोपी लड़की के दोस्त बताए जा रहे हैं।
क्या कहा पुलिस ने : पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीणा ने बताया कि लड़की की अपने एक पुरुष मित्र के साथ अनबन हो गई थी। उन्होंने बताया कि उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म में शामिल नाबालिग लड़का और 19 वर्षीय युवक उसके पुरुष मित्र के दोस्त हैं।
 
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी 4 नवंबर को लड़की को यह झांसा देकर अपने साथ मल्हारगंज थाना क्षेत्र के एक कमरे में ले गए कि वे उसके पुरुष मित्र के साथ उसकी दोबारा दोस्ती करा देंगे। मीणा ने बताया कि लड़की दोनों लोगों को पहले से जानती थी, इसलिए वह भरोसा करके उनके साथ चली गई।
डीसीपी ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने पीड़ित लड़की के बयान के हवाले से बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने लड़की का वीडियो भी बनाया था। इनपुट भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वायु प्रदूषण : Delhi-NCR में लागू होगा ग्रैप-3, जानिए क्या होंगी पाबंदियां