Publish Date: Tue, 17 Oct 2023 (21:42 IST)
Updated Date: Tue, 17 Oct 2023 (21:48 IST)
गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) में कार्यरत एक इंजीनियर लापता हो गए। इंजीनियर का नाम विनोद शर्मा बताया गया है। खबरों के मुताबिक विनोद शर्मा सोमवार से लापता हैं। मंगलवार को पुलिस ने शिप्रा नदी से उनकी कार मिली है। कार में एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है।
सुसाइड नोट में विनोद शर्मा ने GAIL के डिप्टी जनरल मैनेजर मनीष प्रसाद पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कार में मिले सुसाइड में लिखा है कि, मेरी मौत के लिए GAIL के डिप्टी जनरल मैनेजर मनीष प्रसाद ही जिम्मेदार हैं। मनीष प्रसाद ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। नदी में तलाश जारी है।