Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मंत्री और मुख्‍यमंत्री के सामने ही इंदौर महापौर के बेटे संघमित्र ने उतारी केंद्र सरकार की लू, सीएम ने लाइव स्‍ट्रीम से हटवाई स्‍पीच

Advertiesment
Sanghamitra
किसी मंच पर मंत्री बैठे हों, मुख्‍यमंत्री बैठे हों। खुद महापौर बैठे हों और उनका ही बेटा बीजेपी के इन नेताओं के सामने बीजेपी की ही लू उतार दें तो क्‍या हो। मतलब, बीजेपी के ही मंच पर बीजेपी नेताओं के सामने बीजेपी/ केंद्र सरकार की ही लू इसी पार्टी के महापौर का बेटा उतार दे ये तो शायद किसी ने सोचा नहीं होगा। लेकिन ऐसा हुआ है।
इंदौर के महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव के बेटे संघमित्र भार्गव का ये भाषण अब बीजेपी वाले खूब रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये तो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया। यह किसी के रोके नहीं रूक रहा है। हालांकि सीएम मोहन यादव ने अपने भाषण की लाइव स्‍ट्रीम से संघमित्र के भाषण को हटवा दिया है। लेकिन इससे अब क्‍या हो, बात निकल गई है और दूर तक चली गई है। कांग्रेस की आईटी सेल अब इसे बिहार के चुनाव में जमकर इस्‍तेमाल करने की तैयारी में है।

सीएम ने लाइव स्ट्रीमिंग से हटवाया : बता दें कि इंदौर के महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव के बेटे संघमित्र का केंद्र सरकार और बीजेपी के खिलाफ दिए गए भाषण का वीडियो सीएम मोहन यादव ने लाइव स्ट्रीमिंग से हटवा दिया है। हालांकि लड़के का भाषण इतना धांसू था कि देखते ही देखते सोशल मीडिया में वायरल हो गया। बिहार चुनाव में भाजपा विरोधी पार्टियों के लिए यह वीडियो सबसे बड़ा हथियार है। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बेटे संघमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री के सामने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

ऐसे खोली संघमित्र ने बीजेपी की पोल : गुरुवार को इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में एक वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई, जहां डेली कॉलेज के छात्र संघमित्र भार्गव ने देश की रेल सुविधाओं की पोल खोल दी। मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद थे। संघमित्रा भार्गव के बोलने का अंदाज इतना अच्छा था कि हर कोई पूरा भाषण ध्यान से सुनता रहा। संघमित्र लगातार कुछ ऐसा बोलते चले जा रहे थे जो न केवल उनके और उनके पिता के लिए बल्कि मंच पर बैठे हुए मुख्यमंत्री तक को असहज कर दिया, लेकिन फिर भी यह सर्जिकल स्ट्राइक ऐसा था, जिसमें कोई और डिफेंस सिस्टम काम नहीं कर रहा था।

क्‍या कहा संघमित्र ने : संघमित्र ने कहा, “2014 में बुलेट ट्रेन का वादा हुआ था। कहा गया था कि 2022 तक अहमदाबाद से मुंबई तक बुलेट ट्रेन सरपट दौड़ेगी। लेकिन 2025 आ गया, और बुलेट ट्रेन सिर्फ पावर पॉइंट प्रजेंटेशन तक सीमित है। करोड़ों रुपये खर्च हुए, जमीन अधिग्रहण में घोटाले हुए, लेकिन बुलेट ट्रेन कहीं नहीं दिखती।” उन्होंने आगे कहा, “सरकार का दावा है कि कवच तकनीक से रेल हादसे रुक जाएंगे, लेकिन पिछले 10 साल में 20 हजार लोग रेल हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। स्टेशन री-डेवलपमेंट की बात होती है, 400 स्टेशनों को एयरपोर्ट जैसा बनाने का वादा हुआ, लेकिन बने सिर्फ 20

संघमित्र ने तंज कसते हुए कहा, “चमकते बोर्ड तो हैं, लेकिन पीने का पानी महंगा है। सरकार कहती है ‘सबका साथ, सबका विकास,’ लेकिन रेलवे में हो रहा है दलाल का साथ और जनता निराश।”

आखिर अब सफाई कैसे दें बीजेपी के नेता : संघमित्र का यह भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। लेकिन विवाद से बचने के लिए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग से उनके भाषण का हिस्सा हटा दिया गया। बता दें कि संघमित्र का यह भाषण न सिर्फ हकीकत बयां करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि युवा पीढ़ी देश की समस्याओं को लेकर कितनी जागरूक है। अब सीएम से लेकर महापौर भार्गव और पार्टी के वे नेता जो संघमित्र के भाषण के दौरान मंच पर मौजूद थे, मीडिया के सवालों से बचने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। जो भी हो इसकी सफाई उनके लिए मुमकिन नहीं है।
रिपोर्ट : नवीन रांगियाल

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डोनाल्ड ट्रंप का दर्द, लगता है हमने भारत और रूस को खो दिया