Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लोगों को अयोध्या यात्रा करवाएंगे कांग्रेस विधायक, BJP ने कहा- भगवान राम ने दी सद्‍बुद्धि

Advertiesment
Ayodhya
इंदौर। भगवान राम को ‘सभी लोगों के आदर्श’ बताते हुए इंदौर के एक कांग्रेस विधायक ने बुधवार को घोषणा की कि वे अपने खर्च पर आम नागरिकों को अयोध्या की यात्रा कराएंगे ताकि उनकी राम जन्मभूमि दर्शन की इच्छा पूरी हो सके। उधर, भाजपा ने तंज कसा कि भगवान राम की दी हुई ‘सदबुद्धि’ के चलते कांग्रेस विधायक ने यह घोषणा की है।
 
शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा बयान के अनुसार, ‘भगवान राम हम सबके आदर्श हैं। मैं चाहता हूं कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के हर व्यक्ति की अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि की दर्शन की इच्छा पूरी हो।’
 
उन्होंने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में इंदौर नगर निगम के 17 वार्ड आते हैं और वे हर महीने एक वॉर्ड के आम नागरिकों को अयोध्या की यात्रा कराएंगे और इसका सारा खर्च स्वयं उठाएंगे।
 
शुक्ला ने बताया कि 'अयोध्या दर्शन यात्रा' के तहत इंदौर के 600 श्रद्धालुओं का पहला जत्था राम जन्मभूमि के लिए 18 दिसंबर को रेलगाड़ी से रवाना होगा। कांग्रेस विधायक की घोषित इस यात्रा पर भाजपा की शहर इकाई के अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि भगवान राम ने शुक्ला को सद्बुद्धि दे दी है। भगवान राम सबके हैं।
 
उन्होंने कांग्रेस पर आम लोगों को महज वोट बैंक के रूप में देखने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं शुक्ला को एक ही सलाह दूंगा कि वे अयोध्या दर्शन यात्रा के लिए नागरिकों का चुनाव इस आधार पर न करें कि वे भाजपा का समर्थन करते हैं या कांग्रेस का।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेरठ में दूल्हे की भांजी की हत्या का खुलासा, मौसेरे भाई ने रेप में नाकाम होने पर की हत्या