Publish Date: Thu, 11 Oct 2018 (15:00 IST)
Updated Date: Thu, 11 Oct 2018 (16:00 IST)
इंदौर नगर निगम के सफाई अभियान के अधिकारी के यहां छापे में करोड़ों की संपत्ति का पता चला है। आर्थिक अपराध अन्वेक्षण ब्यूरो की टीम ने गुरुवार सुबह नगर निगम के अधिकारी अभय सिंह राठौड़ के घर पर छापा मारा। इस छापे में करोड़ों की अनुपातहीन संपत्ति का पता लगा है। अभय कुमार राठौड़ 1995 से नगर निगम में स्वच्छता अभियान देख रहे हैं।
ईओडब्ल्यू एसपी एसएस सराफ के निर्देशन में नगर निगम अधिकारी के यहां छापा मारा गया है। ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार, राठौड़ के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि वे करोड़ों की बेनामी संपत्ति बना चुके हैं।
गुरुवार की सुबह उनके स्कीम नंबर 78, 94, बजरंग नगर और गुलाबबाग के ठिकानों पर एकसाथ छापे की कार्रवाई की गई। छापे में भ्रष्टाचार से कमाई गई करीब 15 से 20 करोड़ की संपत्ति का पता चला है। फिलहाल छानबीन में और भी संपत्ति का खुलासा हो सकता है।