Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंदौर में कांग्रेसियों पर चली वाटर केनन और हुआ लाठीचार्ज! कार्यकर्ता घायल

हमें फॉलो करें इंदौर में कांग्रेसियों पर चली वाटर केनन और हुआ लाठीचार्ज! कार्यकर्ता घायल
, सोमवार, 3 जुलाई 2023 (16:37 IST)
इंदौर। Indore News in Hindi : भाजपा (BJP) की जनता से वादाखिलाफी के आरोप को लेकर सोमवार को इंदौर नगर निगम के मुख्यालय के बाहर उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उन पर पानी की बौछार की। मीडिया खबरों के मुताबिक उन पर लाठीचार्ज भी किया गया।
 
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सालभर पहले हुए नगर निगम चुनावों के घोषणा पत्र में किए गए अपने वादे के उलट स्थानीय नागरिकों पर करों का बोझ 'पिछले दरवाजे से' बढ़ा दिया है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए नगर निगम मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर बैरिकेड लगाए गए थे, लेकिन प्रदर्शनकारी जब महापौर पुष्यमित्र भार्गव के घेराव के लिए बैरिकेड लांघकर जबरन भीतर घुसने की कोशिश करने लगे, तब उन पर पानी की बौछार कर उन्हें तितर-बितर किया गया।
30 से 60 प्रतिशत तक की वृद्धि : नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता चिंटू चौकसे ने कहा कि भाजपा ने नगर निगम चुनावों के घोषणा पत्र और चुनाव जीतने के बाद निगम के बजट सम्मेलन में जनता से वादा किया था कि करों की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, लेकिन पिछले दरवाजे से अलग-अलग करों में 30 से 60 प्रतिशत तक की वृद्धि करके शहर के नागरिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया गया है।
 
कई कार्यकर्ता घायल : युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान ने दावा किया कि कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के कथित बल प्रयोग से उनकी आंख में चोट लगी और पार्टी के कुछ अन्य कार्यकर्ता भी घायल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर का पुतला भी फूंका।  भाषा Edited By : Sudhir Sharma
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ये मंदिर है, हनीमून स्पॉट नहीं’, Kedarnath में प्यार का इजहार करने वाली लड़की हुई ट्रोल