Publish Date: Mon, 25 Nov 2024 (20:39 IST)
Updated Date: Mon, 25 Nov 2024 (22:24 IST)
Indore police Cyber Advisory : पिछले कई दिनों से शहर में साइबर ठगी के कई मामले सामने आए हैं। इसे लेकर इंदौर पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। सरकारी योजना, स्कीम और सब्सिडी के नाम से ऑनलाइन ठगी हो रही है। ऑनलाइन ठग शासकीय योजना/स्कीम/ सब्सिडी के नाम से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।
पिछले दिनों इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन में "Pm Kisan yojna, Mahila Bal Vikash Vibhag, Income Tax Department" आदि के नाम से योजना बताकर की ऑनलाइन ठगी की शिकायतें मिली हैं। इसमें लोगों को लिंक या व्हाट्सएप के द्वारा Apk. सॉफ्टवेयर फाइल लोगो को डाउनलोड करवा दी जाती है। इंदौर पुलिस ऐसे ऑनलाइन ठगों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है।
कैसे-कैसे मामले आए :
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नाम से आया फोन : इंदौर के आवेदक को ठग द्वारा कॉल कर कहा गया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से बात कर रहे है और डिपार्टमेंट की नई योजना है जिसमें गरीबों की सहायता की जा रही है, और आवेदक का फर्जी हेल्थकार्ड बनाकर फोन–पे पर पैसे भेजने के नाम से पेमेंट रिक्वेस्ट भेजकर, पैसे ठग गैंग 1 लाख 15 हजार रुपए की ठगी की गई।
महिला बाल विकास के नाम से : इंदौर के दूसरे आवेदक के साथ ऑनलाइन ठग गैंग के द्वारा महिला बाल विकास विभाग का होना बताकर मातृत्व योजना के नाम से पैसे ट्रांसफर करने का बोलकर UPI पेमेंट रिक्वेस्ट भेजकर प्रोसेस करवाते हुए 98 हजार रुपए की ठगी हो गई।
व्हाट्सएप से पीएम किसान के नाम से झांसा : तीसरे आवेदक के साथ उसके व्हाट्सअप ग्रुप के पीएम किसान योजना की apk. फाइल ठग गैंग के द्वारा भेजी गई, जैसे ही आवेदक के द्वारा apk सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया आवेदक के क्रेडिट कार्ड से 99 हजार रुपए का ऑनलाइन फ्रॉड हो गया।
क्या रखें सावधानी : शासकीय योजना के लाभ प्राप्त करने के लालच में आकर ठग गैंग के फर्जी निर्देशों का पालन करके अपनी निजी एवं बैंकिंग जानकारी ठग गैंग को देकर या ठग गैंग के द्वारा भेजी गई पेमेंट लिंक/ apk सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करके स्वयं ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार बन रहे हैं।
रखें ये सावधानी : शासकीय योजना" के नाम से की जाने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव हेतु इंदौर पुलिस की Cyber Advisory।
-
शासकीय योजना के लाभ बताने वाले किसी भी अंजान नंबर या सोशल मीडिया ग्रुप में आए मैसेज पर जल्दबाजी में कभी भी भरोसा न करें और ऐसे मैसेज को इग्नोर करें।
-
-
शासकीय योजना/ सब्सिडी/ लोन आदि के लाभ बताने वाले अज्ञात नंबर से वॉट्सएप या अन्य मैसेज पर भेजे गए एप्लीकेशन Link या APK. सॉफ्टवेयर फाईल डाउनलोड कभी न करें।
-
-
अनजान व्यक्ति के द्वारा कॉल या मैसेज में शासकीय योजना का लाभ उपलब्ध कराने या स्वयं को शासकीय अधिकारी बताने पर कभी भी भरोसा न करें और अपनी बैंकिंग एवं निजी जानकारी कभी भी साझा न करें।
-
-
शासकीय योजना से संबंधित जानकारी हमेशा संबंधित विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से ही प्राप्त करें, या संबंधित विभाग के कार्यालय जाकर स्वयं प्राप्त करें।
-
-
फ्रॉड आने पर तत्काल 1930 / NCRP पोर्टल या इंदौर पुलिस द्वारा संचालित साईबर हेल्पलाइन नंबर 704912–4445 पर शिकायत करें।
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें