Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंदौर में 2 साल बाद रंगपंचमी पर निकली ऐतिहासिक गेर, उमड़ा जनसैलाब

हमें फॉलो करें इंदौर में 2 साल बाद रंगपंचमी पर निकली ऐतिहासिक गेर, उमड़ा जनसैलाब
, मंगलवार, 22 मार्च 2022 (12:14 IST)
इंदौर। 2 साल बाद आखिरकार इंदौर (Indore) फिर रंगपंचमी पर ऐतिहासिक नजारा दिखाई दिया। कोरोना के बाद आज रंगपंचमी (Rangpanchami) मनाई जा रही है। ऐतिहासिक गेर का आयोजन होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि रिकॉर्ड 5 लाख से ज्यादा लोग गेर में शामिल होंगे। ऐतिहासिक गेर में करीब 5 लाख लोग शामिल हुए।

इंदौरवासियों के उमंग को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन कैमरों से पूरी गेर पर नजर रखी जाएगी। मालवा में होली (Holi) से ज्यादा रंगपंचमी हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। आसमान से उड़ते रंग के साथ जमीन पर लोगों के मन में उमंग दिखाई दे रही है।
webdunia

युवाओं का कहना था कि हम इंदौर की रंगपंचमी बहुत धूमधाम से मनाते हैं और आज भी हम विभिन्न गली-मोहल्लों में इकट्ठा होकर युवा आपस में एक दूसरे को गले लगा रहे हैं। 75 साल से चल रहे इस समारोह का आयोजन को इस बार यूनेस्को (UNESCO) में शामिल करवाने का प्रयास है। आयोजकों का कहना है कि कोरोनावायरस के कारण 2 साल बाद रंग पंचमी महोत्सव मनाया जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Coronavirus India Updates: 1 दिन में कोरोना संक्रमण के 1,581 नए मामले आए सामने, 33 मरीजों की मौत