Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में पशु पकड़ने गए निगमकर्मी की हत्या...

Advertiesment
crime news
इंदौर। इंदौर में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में पशु पकड़ने गई गैंग के एक कर्मचारी की पशु पालक ने चाकू मारकर हत्या कर दी। 
 
पुलिस सूत्रों ने बताया आज सुबह नगर निगम के दल गौरी नगर क्षेत्र में आवारा पशु पकड़ने की कार्यवाही कर रहा था। इस बीच अज्ञात पशु पालको और निगमकर्मियो के बीच विवाद हो गया। इस दौरान 15 से अधिक एकत्र हुए लोगों ने निगमकर्मी शुभम कुशवाह की हत्या कर दी।
 
घटना के बाद शुभम को महाराजा यसवंत राव चिकित्सालय उपचार के लिए लाया गया। यहां शुभम की मृत्यु की पृष्टि चिकित्सको ने की हैं। घटना के बाद निगम के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरीनगर में हुए इस हादसे से दहशत फैल गई। हादसे को लेकर निगमकर्मियों में भारी रोष देखा जा रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शोभा डे से बोला पुलिसकर्मी, दुबले होने का इलाज हो तो करवा दें