Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Green bonds: हरित बॉन्ड लाने वाला देश का पहला नगर निकाय बना इंदौर, 244 करोड़ रुपए जुटाने की है योजना

हमें फॉलो करें Green bonds: हरित बॉन्ड लाने वाला देश का पहला नगर निकाय बना इंदौर, 244 करोड़ रुपए जुटाने की है योजना
, मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023 (19:32 IST)
मुंबई। स्वच्छता सर्वेक्षण में 6 साल से लगातार शीर्ष पर कायम इंदौर नगर निगम हरित बॉन्ड जारी करने वाला देश का पहला शहरी निकाय बन गया है। इस बॉन्ड के जरिए निगम की 244 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। इस राशि का इ्स्तेमाल 60 मेगावॉट क्षमता वाला सौर संयंत्र लगाने के लिए किया जाएगा। यह संयंत्र इंदौर के वॉटर पंप स्टेशन पर लगाया जाएगा।
 
इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कमिशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिव्यांक सिंह ने यहां कहा कि इस राशि का इ्स्तेमाल 60 मेगावॉट क्षमता वाला सौर संयंत्र लगाने के लिए किया जाएगा। यह संयंत्र इंदौर के वॉटर पंप स्टेशन पर लगाया जाएगा।
 
इंदौर नगर निगम का बॉन्ड 10 फरवरी को खुलेगा और 14 फरवरी को बंद होगा। इसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध किया जाएगा। भार्गव ने कहा कि शहर को अधिक साफ-सुथरा बनाने और संसाधनों की बचत के लिए पंपिंग स्टेशन पर सौर संयंत्र लगाने की योजना है। इस पर करीब 305 करोड़ रुपए का निवेश होगा। सौर संयंत्र बन जाने पर 5-6 करोड़ रुपए का बिजली बिल बचेगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

3
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मजबूत वैश्विक रुख सोने में आई 128 रुपए की तेजी, चांदी भी 38 रुपए फिसली