Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लोकसभा अध्यक्ष बिरला बोले, एक पेड़ मां के नाम अभियान देशभर में बना जन आंदोलन

हमें फॉलो करें -स्पीकर चुनाव में ओम बिरला की जीत लगभग तय नजर आ रही है। -NDA के पक्ष में 293 और INDIA के पक्ष में 234 सांसद। अन्य 19 सांसद स्पीकर चुनाव में किसके साथ इस पर भी सभी की नजर।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 9 जुलाई 2024 (17:13 IST)
Om Birla in Indore:  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने मंगलवार को इंदौर (मध्यप्रदेश) में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू करके जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से जूझती दुनिया को पर्यावरण (environmentally) के अनुकूल जीवनशैली अपनाने का नया संदेश दिया है और यह अभियान देशभर में जन आंदोलन बन चुकी है।

 
बिरला ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत इंदौर में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के बिजासन क्षेत्र स्थित परिसर में पौधा लगाया। इस दौरान लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और राज्य के काबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे।
 
मोदी ने दिया पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश : बिरला ने इस मौके पर आयोजित समारोह में भाग लेने के बाद कहा कि पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने इन चुनौतियों के समाधान के लिए दुनिया को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने का नया संदेश दिया है और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया है।

 
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में पिछले साल आयोजित जी-20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) के दौरान इस वैश्विक गठजोड़ में शामिल देशों ने संकल्प जताया था कि वे पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाए जाने की पहल को अपने-अपने देशों में जन आंदोलन बनाएंगे।

 
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान जन आंदोलन बना : बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाला 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान भारत में जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने 51 लाख पौधे लगाने का अभियान हाथ में लेकर नई शुरुआत की है। इससे आने वाले दिनों में इंदौर संभवत: देश का सबसे हरा-भरा शहर भी बन जाएगा।
 
अधिकारियों ने बताया कि 'विश्व पर्यावरण दिवस' पर प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में 5 जून से शुरू किए गए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पूरे मध्यप्रदेश में 5.50 करोड़ पौधे लगाने की योजना बनाई गई है जिसके तहत 51 लाख पौधे अकेले इंदौर में लगाए जा रहे हैं। इंदौर में सरकार और आम नागरिकों की भागीदारी से जारी अब तक का सबसे बड़ा पौधारोपण अभियान 14 जुलाई को खत्म होगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सियाचिन में शहीद कैप्टन अंशुमान के परिवार से मिले राहुल गांधी, मां बोली बंद हो अग्निवीर योजना